29 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटऔर बढ़ी शिवसेना के बागी विधायकों की संख्या, चार और गुवाहाटी पहुंचे

और बढ़ी शिवसेना के बागी विधायकों की संख्या, चार और गुवाहाटी पहुंचे

Google News Follow

Related

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भावनात्मक अपील का भी कोई असर नहीं हुआ। गुरुवार को और चार शिवसेना विधायक गुवाहाटी पहुंच कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए। नागपुर के रामटेक से शिवसेना समर्थित निर्दलीय विधायक आशीष शिवसेना विधायक दीपक केसरकर, मुंबई से विधायक सदा सरवनकर, मंगेश कुडलकर और संजय राठौर गुवाहाटी पहुंच गए। शिवसेना में स्वतंत्र गुट के रूप में मान्यता के लिए शिंदे गुट को 37 विधायकों की जरूरत है। शिंदे गुट का दावा है की हमारे साथ 40 विधायक हैं।

इस लिहाज से शिंदे गुट ही असली शिवसेना हो जायेगी। सूत्रों के अनुसार शिंदे गुट की यही रणनीति है की सत्ता से पहले पार्टी पर कब्जा जमाया जाए और खुद को असली शिवसेना साबित किया जाए। फिलहाल विधायकों की संख्या को देखते हुए शिंदे गुट इसमें कामयाब होता दिखाई दे रहा है। गुवाहाटी में शिवसेना विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसके पहले बुधवार को भी मंत्री गुलाबराव पाटिल और योगेश कदम सहित चार विधायक गुवाहाटी पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र: सियासी ड्रामा जारी,सीएम ने सचिवों की बैठक बुलाई    

मुख्यमंत्री के वर्षा के जाते ही दो और विधायक गुवाहाटी ​पहुंचे​ ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,944फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें