29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: सियासी ड्रामा जारी,सीएम ने सचिवों की बैठक बुलाई    

महाराष्ट्र: सियासी ड्रामा जारी,सीएम ने सचिवों की बैठक बुलाई    

Google News Follow

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वर्षा छोड़कर मातोश्री चले गए हैं। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने बुधवार को बागी विधायकों से अपील की थी वह खुद आकर कहे तो वह इस्तीफा दे देंगे। इस बीच, मुख्यमंत्री सचिवों की 12 बजे बुलाई है। महाराष्ट्र का सियासी गुरुवार को भी ड्रामा जारी है। संजय राउत ने दावा किया है कि असम के होटल में रह रहे 20 विधायक उनके संपर्क में हैं। जबकि टीएमसी के कार्यकर्ता होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, बीजेपी नेता किरीट सोमैया बंबई हाई कोर्ट में उद्धव ठाकरे के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की है और उन्होंने संपत्ति की जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि अगर बागी विधायक उनसे यह कहते हैं कि वह उन्हें (ठाकरे) मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते तो वह अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर शिव सैनिकों को लगता है कि वह (ठाकरे) पार्टी का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं तो वह शिवसेना पार्टी के अध्यक्ष का पद भी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

ठाकरे ने कहा कि सूरत और अन्य जगहों से बयान क्यों दे रहे हैं? मेरे सामने आकर मुझसे कह दें कि मैं मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष के पदों को संभालने में सक्षम नहीं हूं। मैं तत्काल इस्तीफा दे दूंगा। मैं अपना इस्तीफा तैयार रखूंगा और आप आकर उसे राजभवन ले जा सकते हैं।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर किसी शिवसैनिक को अपना उत्तराधिकारी देखकर उन्हें खुशी होगी।

ये भी पढ़ें 

उद्धव ठाकरे का ‘इमोशनल अत्याचार’: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं 

शिवसेना ने शुरू की बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें