29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटआदित्य ठाकरे की बागी विधायकों को खुली चुनौती

आदित्य ठाकरे की बागी विधायकों को खुली चुनौती

मुंबई में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि आप यहां खड़े लोगों को देखें, वे यहां महाराष्ट्र में प्रचार नहीं कर पाएंगे।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने राज्य में बिगड़ते राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागियों को पार्टी छोड़ने और चुनाव का सामना करने की चुनौती दी है।​ ​​आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर आप में हिम्मत है तो शिवसेना को छोड़िए और लड़ाई कीजिए। अगर आपको लगता है कि हमने जो किया है वह गलत है। सीएम उद्धव ठाकरे का नेतृत्व गलत है और हम सभी गलत हैं, तो इस्तीफा दें और चुनाव का सामना करें। हम तैयार हैं।” ​

गौरतलब​ है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह लगभग एक सप्ताह से जारी है।ठाकरे ने कल मुंबई में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि आप यहां खड़े लोगों को देखें, वे यहां महाराष्ट्र में प्रचार नहीं कर पाएंगे। उन्होंने पहले संकट को सच और झूठ के बीच की लड़ाई करार दिया था। उन्होंने कहा कि हम शिवसेना के बागी विधायकों के विश्वासघात को नहीं भूलेंगे। ​​शिवसेना ने शिंदे सहित अपने 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है और उन्हें नोटिस दिया गया है। ​

बागी नेता एकनाथ शिंदे ने लगभग 40 शिवसेना विधायकों के समर्थन का दावा किया है। महा विकास अघाड़ी सरकार गिरने की कगार पर है। बागी​​ गुट ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ शिवसेना के गठबंधन को अयोग्य​​ करार दिया है और मांग की है कि बालासाहेब ठाकरे की ओर से स्थापित पार्टी भाजपा के साथ अपना गठबंधन बहाल करें​​

यह भी पढ़ें-

लोकसभा ​​​उप चुनाव-2022: सपा का ​गढ़ ढहा और रामपुर भी गया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें