30.6 C
Mumbai
Saturday, June 20, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा ​​​उप चुनाव-2022: सपा का ​गढ़ ढहा और रामपुर भी गया

लोकसभा ​​​उप चुनाव-2022: सपा का ​गढ़ ढहा और रामपुर भी गया

भाजपा की ओर से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने 12000 मतों और घनश्याम लोधी 42 हजार वोटों से जीत दर्ज किया है|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में सपा के मुखिया अखिलेश यादव आजमगढ़ की संसदीय सीट छोड़कर विधायक उम्मीदवार के लिए चुनाव लड़े थे| ठीक इसी तरह रामपुर के सांसद आजम खान भी संसदीय सीट छोड़कर विधायकी चुनाव लड़े और जीते| इसके बाद से दोनों संसदीय सीट के लिए उपचुनाव 23 जून ​को ​हुआ और मतगणना व परिणाम 26 जून ​को ​घोषित किये गए| उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा दोनों सीटों ​पर ​जीत दर्ज ​कर ​आगामी वर्ष 2024 के होने वाले लोग सभा चुनाव का आगाज कर दिया है|

वही, भाजपा ने सपा के गढ़ ​आजमगढ़ और खान के ​रामपुर को भी इस बार जीत लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत को पीएम मोदी की नीतियों की जीत बताया है। लगातार दो ट्वीट करते हुए सीएम योगी ने लिखा यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है।

आज सुबह आठ बजे जब वोटों की गिनती शुरूआत में दोनों सीटों पर सपा आगे चल रही थी।आजमगढ़ में वोटों की गिनती की दौरान नोकझोंक भी देखने को मिली जब पुलिस ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को स्ट्रॉंग रूम में जाने से रोक दिया। शुरूआती रूझानों में रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटों पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में जैसे जैसे वोटों की गिनती बढ़ी वैसै- वैसे सपा प्रत्याशी दोनों सीटों पर पिछड़ते चले गए और रामपुर में धनश्याम लोधी तो आजमगढ़ में निरहुआ ने बढ़त बनानी शुरू कर दी।

रामपुर सीट से भाजपा ने घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया था वहीं सपा की तरफ से आजम खान के करीबी आसिम रजा मैदान में थे। मायावती ने इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। आजमगढ़ सीट पर भाजपा ने भोजपुरी अभिनेता और दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया था वहीं सपा ने धर्मेंद्र यादव और बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा की ओर से दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने 12000 मतों और घनश्याम लोधी 42 हजार वोटों से जीत दर्ज किया है|
यह भी पढ़ें-

त्रिपुरा के चार में से तीन विधानसभा सीट पर भाजपा को मिली जीत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,311फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें