24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामा​​आत्महत्या नहीं, बल्कि ​9 लोगों ​ने​ की हुई थी हत्या ​,​जांच​ में...

​​आत्महत्या नहीं, बल्कि ​9 लोगों ​ने​ की हुई थी हत्या ​,​जांच​ में हुआ खुला​

दोनों ने कथित तौर पर परिवार के नौ सदस्यों को जहर देकर उनकी ​हत्या​ कर दी गयी​। बताया जा रहा है कि यह हत्या गुप्त (गढ़े हुए) धन को पाने के लिए तांत्रिक ने रची थी।

Google News Follow
राज्य के सांगली जिले म्हईसाल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी थी| इस गांव के एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हुई थी| प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की| प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को चौकाने वाले मामले सामने आये, जिनमें पुलिस ने आत्महत्या की बजाय आत्महत्या का मामला दर्ज कर एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है| आगे की जांच सांगली पुलिस कर रही है|   ​
इस मामले ने पुलिस ने अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जिस परिवार के 9 लोगों के शव मिले थे उन्हें आरोपियों के द्वारा भोजन में जहर दिया गया था। घर के बने खाने में आरोपियों ने जहरीला पदार्थ मिला दिया था जिसे खाने के बाद परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस महानिरीक्षक (कोल्हापुर रेंज) मनोज कुमार लोहिया के अनुसार, इस मामले में हमने एक तांत्रिक और उसके ड्राइवर को अरेस्ट किया है। जांच में पता चला कि दोनों ने कथित तौर पर परिवार के नौ सदस्यों को जहर देकर उनकी ​हत्या​ कर दी गयी​। बताया जा रहा है कि यह हत्या गुप्त (गढ़े हुए) धन को पाने के लिए तांत्रिक ने रची थी।

​बता दें कि 2​0 जून को महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक डॉक्टर परिवार के 9 सदस्यों ने शव मिले थे। पहले इस सुसाइड केस माना जा रहा था। एक साथ 9 शव की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। ​डॉक्टर दंपत्ति के एक घर में 6 शव तो दूसरे घर में 3 लाशें मिली थीं।

पुलिस के अनुसार ​मौत के असली कारणों के बारे में कोई ​ठोस​ सबूत नहीं मिल पाया था,  जिसके ​कारण​ डॉक्टर परिवार 9 लोगों की मौत को पुलिस​ ​आत्महत्या​ का मामला दर्ज किया था​।​​हालांकि पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से ​मामले​ की जांच कर रही थी,​ जिसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुए है।
​यह भी पढ़ें-​

रविवार तक नई सरकार  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें