27 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशिवसेना के बागी विधायकों ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 51...

शिवसेना के बागी विधायकों ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 51 लाख

Google News Follow

असम की बाढ़ को लेकर गुवाहाटी गई शिवसेना के बागी विधायकों को निशाना बनाने वाले शिवसेना नेताओं को एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों ने करारा जवाब दिया है। गुवाहाटी छोड़ने से पहले इन विधायकों ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है। यह रकम मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्सा सरमा ने मराठी में ट्विट कर इन विधायकों की तारीफ की है।

शिंदे ने कहा कि असम के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हमारे गुट के सभी विधायक और निर्दलीय विधायकों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए की मदद देने का फैसला लिया है। जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मराठी व हिंदी में ट्वीट कर शिंदे के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आप ने असम के बाढ़ प्रभावितों के लिए 51 लाख रुपए की मदद मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। इसके लिए हम आपके आभारी हैं।
उल्लेखनीय है कि असम पिछले एक महीने से बाढ़ से जुझ रहा है।

इस स्थिति में शिवसेना के बागी विधायक 22 जून से गुवाहाटी में डेरा जमाए हुए थे। इस पर शिवसेना नेता तथा राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा था कि बाढ़ से असम के हालात खराब हैं। बागी विधायकों को कम से कम बाढ़ प्रभावितों की मदद करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें 

कन्हैयालाल ने मांगी थी सुरक्षा पर पुलिस ने धमकी देने वालों से कराया था समझौता 

महाराष्ट्र सरकार फ्लोर टेस्ट के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें