28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाकन्हैयालाल ने मांगी थी सुरक्षा पर पुलिस ने धमकी देने वालों से...

कन्हैयालाल ने मांगी थी सुरक्षा पर पुलिस ने धमकी देने वालों से कराया था समझौता 

Google News Follow

राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को एक दर्जी की निर्मम हत्या के बाद, यह पता चला कि मारे गए दर्जी कन्हैया लाल ने पुलिस से पहले भी जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की थी। रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर के एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर, एचएस घुमारिया ने बताया कि कन्हैया लाल के खिलाफ 10 जून को “पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने” के लिए मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

उन्होंने बताया कि कन्हैया ने 15 जून को जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित पक्ष को बुलाकर समझौता कर दिया था। इतना ही नहीं लिखित रूप में एक समझौता किया गया था। गौरतलब है कि उदयपुर में मंगलवार को दो लोगों ने एक टेलर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके आरोपियों ने इसका वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया था। आरोपी टेलर से बहाना बनाकर घुसे थे। इसके उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना ने शहर में हिंसा के छिटपुट घटनाएं भी हुई। अगले एक महीने के लिए राज्य में धारा 144 लगा दी गई है।  इतना ही नहीं इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति की अपील की और लोगों से वीडियो को आगे शेयर नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा, “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरी पुलिस टीम इस पर पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है। हत्या को लेकर लोगों में जो गुस्सा है, उसकी मैं कल्पना कर सकता हूं।
 ये भी पढ़ें

कन्हैयालाल हत्या: UP में भी हाई अलर्ट, कट्टरपंथियों का पाकिस्तान कनेक्शन     

महाराष्ट्र सरकार फ्लोर टेस्ट के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें