30.5 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​'रेडिसन ब्लू' होटल का बिल शिंदे और समर्थक विधायकों ने किया

​’रेडिसन ब्लू’ होटल का बिल शिंदे और समर्थक विधायकों ने किया

बुधवार को जैसे ही विधायकों ने चेक आउट किया, उन सभी ने अपने होटल के बिलों का भुगतान कर दिया। सूत्रों के हवाले से यह राशि 68 लाख रुपये से 70 लाख रुपये के ​आसपास​ बताई गयी​ है।

Google News Follow

Related

विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद शिवसेना के असंतुष्ट विधायक सूरत गए और वहां से गुवाहाटी गए विधायक वहां के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए थे। इसके बाद से विधायक फिलहाल गोवा में हैं, लेकिन यह बात सामने आई है कि रैडिसन ब्लू होटल के पूरे बिल का भुगतान एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों ने किया था।​
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों का समूह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में आठ दिनों तक रुके​ थे​। होटल के एक कर्मचारी ने बताया कि बुधवार को जैसे ही विधायकों ने चेक आउट किया, उन सभी ने अपने होटल के बिलों का भुगतान कर दिया। सूत्रों के हवाले से यह राशि 68 लाख रुपये से 70 लाख रुपये के आसपास​ बताई गयी​ है।
​गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल को बागी विधायकों के ठहरने के लिए चुना गया था। बुकिंग के वक्त होटल के सभी 70 कमरे बुक हो गए थे। होटल के कर्मचारियों ने कहा कि 22 से 29 जून तक बाहरी लोगों के लिए होटल रेस्तरां और अन्य सुविधाओं को पूरी तरह से बंद रखने का भी निर्णय लिया गया। उसके बाद, इन सभी विधायकों ने होटल और भोजन के बिलों का भुगतान किया|
यह भी पढ़ें-

विद्रोह के बाद शिवसैनिकों को हलफनामा सौंपने का आदेश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें