24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियावाराणसी रोपवे: केंद्र से हरी झंडी, 461 करोड़ मंजूर

वाराणसी रोपवे: केंद्र से हरी झंडी, 461 करोड़ मंजूर

इस बैठक में वीडीए के सचिव सुनील वर्मा ने कहा कि रोपवे में 22 केबल और 30 ट्राली होगी। 15 जुलाई को रोपवे की निविदा फाइनल होगी।

Google News Follow

स्मार्ट सिटी वाराणसी को और भी खूबसूरती देने के लिए कवायद जारी है। ताकि यहाँ पर आने वाले पयर्टको को किसी भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े और उन्हें अच्छी से अच्छी सुविधा मिल सके। वाराणसी में रोपवे निर्माण के लिए केंद्र सरकार की स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी ने 461 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। शनिवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव गिरधर अरमाने ने समीक्षा की। उन्होंने वित्त सहित कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद रोपवे के लिए हरी झंडी दी।

मंत्रालय के सचिव ने लॉजिस्टिक और मोबलाइजेशन के संबंध में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से पूछा। मंडलायुक्त ने सभी जानकारी दी। इस बैठक में वीडीए के सचिव सुनील वर्मा ने कहा कि रोपवे में 22 केबल और 30 ट्राली होगी। 15 जुलाई को रोपवे की निविदा फाइनल होगी।

वीडीए के टाउन प्लानर मनोज कुमार ने बताया कि वहां से स्वीकृति मिलने के बाद योजना तय होकर यहां आ जाएगी। फंड के लिए कमेटी की स्वीकृति मिल गई है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि रोपवे के निर्माण के लिए जहां जरूरत होगी वहां जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

कैंट से गोदौलिया तक 3.74 किमी का रोपवे निर्माण होगा। रोपवे के लिए पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें कैंट के अलावा काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर, गोदौलिया चौराहा शामिल हैं। इसके लिए 16 हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें-

‘पार्वती’ को बाइक पर बिठाकर महंगाई का विरोध, ‘शिवजी’ पहुंच गए जेल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें