30.4 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर : जैश का कुख्यात आतंकवादी सहित दो मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर : जैश का कुख्यात आतंकवादी सहित दो मुठभेड़ में ढेर

कैसर कोका 2018 से घाटी में एक्टिव था। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के पास से एक यूएसए निर्मित राइफल (एम -4 कार्बाइन), एक पिस्तौल, अन्य हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है​​।

Google News Follow
सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंक का पर्याय बने जैश के एक आतंकवादी को मुठभेड़ में सेना ने मार गिराया है। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकवादियों और सिक्योरिटी फोर्स के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का मोस्ट वांटेड कैसर कोका सहित 2 आतंकवादी मारे गए हैं|
कैसर कोका 2018 से घाटी में एक्टिव था। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के पास से एक यूएसए निर्मित राइफल (एम -4 कार्बाइन), एक पिस्तौल, अन्य हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है​​। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि यह एनकाउंटर सोमवार को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के वांडकपोरा इलाके में शुरू हुआ था।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपियों ने आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए कई बार आतंकवादियों को उनके घरों में आश्रय और सभी प्रकार की सहायता दी। शहर के हरवान इलाके के दरबाग में अब्दुल रहमान भट के एक घर का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता था, क्योंकि मकान मालिक का बेटा आशिक हुसैन भट उसमें आतंकवादियों को पनाह दे रहा था।

गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 25 द्वारा मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीजीपी जम्मू-कश्मीर ने इन मामलों में अचल/ चल संपत्तियों की कुर्की/ जब्ती की मंजूरी दी है। पिछले वर्ष पुलिस मुख्यालय ने यूएपीए के तहत 75 वाहन, पांच मकान, छह दुकानें, जमीन व नकदी जब्त करने की मंजूरी दी थी।

​यह भी पढ़ें-

उद्धव को एक और झटका : सदा सरवणकर ने दिया इस्तीफा ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें