26 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में जोरदार बारिश : वसई में भूस्खलन से दो लोग दबे,...

मुंबई में जोरदार बारिश : वसई में भूस्खलन से दो लोग दबे, चार जख्मी

राज्य के सात जिलों को रेड अलर्ट और पांच जिलों को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है​|​ राज्य में कई जगहों पर बाढ़ आ गई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पालघर, पुणे शहर, गढ़चिरौली में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है​| ​

Google News Follow

Related

राज्य सहित मुंबई में जोरदार बारिश हो रही है| लगातार हो रही बारिश के कारण नदी और बांध अपने ऊफान पर हैं| लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है| बारिश ने मुंबई में यातायात को प्रभावित किया है। सड़कें और स्थानीय यातायात धीमा हो रहा है। पश्चिम रेलवे 10 से 15 मिनट देरी से चल रही है और मध्य रेलवे 20 मिनट देरी से चल रही है। वेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक जाम की सूचना मिली है। बांद्रा, दादर, सायन और अंधेरी के निचले इलाकों में पानी जमा होना शुरू हो गया है|​

वसई के वाघरलापाड़ा में आज सुबह एक झोंपड़ी में मलबे के ढेर के नीचे दो लोग फंस गए हैं। पता चला है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घर में अमित सिंह (45) अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रह रहा था। इस बीच आज सुबह करीब साढ़े सात बजे चली में बारिश हुई। स्थानीय लोगों की मदद से मां वंदना सिंह (40) और बेटे ओम सिंह (12) को बाहर निकाला गया|​​ पिता अमित सिंह और उनकी बेटी रोशनी सिंह (16) अभी भी ढेर के नीचे फंसे हुए हैं।

राज्य के सात जिलों को रेड अलर्ट और पांच जिलों को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है|राज्य में कई जगहों पर बाढ़ आ गई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पालघर, पुणे शहर, गढ़चिरौली में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है​| ​

यह भी पढ़ें-

कानपुर हिंसा: उपद्रवियों को बांटे गए थे पैसे, दिया गया था प्रशिक्षण!  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें