28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटप्रधानमंत्री मोदी ने मेरा भाषण 1 घंटा 15 मिनट 13 सेकेंड तक...

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा भाषण 1 घंटा 15 मिनट 13 सेकेंड तक सुना!: CM शिंदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात की कहानी सुनाई और दर्शकों ने तालियों से इसका जवाब दिया|

Google News Follow

दादर के रवींद्र नाट्य मंदिर में देर रात शिवसैनिकों की बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात की कहानी सुनाई। जिस पर सभागार में दर्शकों ने तालियों से इसका जवाब दिया।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के मुंबई दौरे के दौरान पत्रकारों ने मुझसे प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में पूछा था। मैंने कहा कि मोदी जी ने खुद मुझसे कहा था कि मैंने आपका भाषण 1 घंटा 15 मिनट 13 सेकेंड तक सुना। आपने दिल से बात की। मैंने उनसे कहा कि मै भाषण के लिए कागज लेकर आया था,लेकिन मैंने उसे बगल में रखकर बोला। गौरतलब है कि विधानसभा में विश्वासमत के दौरान एकनाथ शिंदे का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उनके भाषण को लोगों ने खूब सुने और देखे।

इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब महाविकास अघाड़ी सरकार में थे, तब सदन में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का अपमान हुआ था। तब हमें चुप रहना पड़ा था, जब लोग हिंदुत्व के खिलाफ बोलते थे तो हम बोल नहीं पाते थे। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर तब हुआ, जब हमने हिंदुत्व का झंडा फहराया।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने सरकार गिरने से पहले  औरंगाबाद , उस्मानाबाद नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल दिया था। जिस पर शिंदे ने इस निर्णय पर रोक लगा दी है। सरकार इसे नए सिरे से नामकरण करेगी। उन्होंने आगे कहा कि आपने (उद्धव ठाकरे सरकार) पिछली कैबिनेट में फैसला लिया था। यह सच है। हमने स्वागत किया। हमने शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचार को आगे बढ़ाया।लेकिन हम पर कटाक्ष किया गया।

यह भी पढ़ें-

​मोदक और तानसा​ ओवर​​फ्लो, मुंबईवासियों को पानी की किल्लत से राहत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें