26 C
Mumbai
Saturday, January 3, 2026
होमदेश दुनियामानसून ​​की​ देरी से​ अगला सप्ताह हो सकता है चुनौतीपूर्ण : सीएम...

मानसून ​​की​ देरी से​ अगला सप्ताह हो सकता है चुनौतीपूर्ण : सीएम योगी

अधिकारीयों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मौसम वैज्ञानिकों के आकलन के अनुसार आगामी 18 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है, जिसके कारण विलंब से बोआई उपज को प्रभावित करती है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक बुलाई| इस दौरान उन्होंने बारिश और खरीफ की फसल की स्थिति की समीक्षा की। दक्षिणी पश्चिमी मानसून के प्रभाव से इस वर्ष 13 जुलाई तक मात्र 76.6 मिलीमीटर ही वर्षा हुई है, जो कि सामान्य वर्षा 199.7 मिलीमीटर से लगभग 62 प्रतिशत कम है।

इस बीच एकमात्र आगरा जनपद ऐसा रहा जहां सामान्य वर्षा हुई। ललितपुर, फिरोजाबाद, वाराणसी और हापुड़ में सामान्य (80 से 120 प्रतिशत)और खीरी, देवरिया, एटा और बिजनौर में सामान्य से कम (60-80 प्रतिशत) वर्षा हुई है। 19 जिले ऐसे हैं यहां अब तक सामान्य से 40 से 60 प्रतिशत तक ही वर्षा दर्ज की गई है।

अधिकारीयों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मौसम वैज्ञानिकों के आकलन के अनुसार आगामी 18 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है, जिसके कारण विलंब से बोआई उपज को प्रभावित करती है।

सभी परिस्थितियों के लिए हमारी कार्ययोजना तैयार रहनी चाहिए। कृषि, सिंचाई, राहत , राजस्व आदि सम्बंधित विभाग अलर्ट मोड में रहें। प्रत्येक जनपद में कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों से सतत संवाद बनाये रखें। उन्हें सही जानकारी उपलब्ध हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी एक सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी पेयजल का अभाव न हो। विंध्य और बुंदेलखंड में पेयजल की सुचारू आपूर्ति बनी रहे। वन विभाग वन्य जीवों के लिए तथा पशुपालन विभाग पशुओं के पेयजल की व्यवस्था बेहतर बनाये रखे। बरसात पर निर्भर जलाशयों में जल की उपलब्धता के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र:​ ​प्रलंबित मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को​ CM ने दी​ मंजूरी​​​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,522फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें