28 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाउत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट,पुलिस ड्रोन से रख रही...

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट,पुलिस ड्रोन से रख रही नजर

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के बाद उत्तराखंड पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट पर है। राज्य पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से दो साल से बंद कांवड़ यात्रा पर इस बार पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है। जांच एजेंसियों द्वारा मिले इनपुट के आधार पर गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है।

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को कट्टरपंथियों और अराजक तत्वों से खतरे की बात कही है। जिसको देखते हुए खतरे का हवाला राज्यों में इस दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।गृह मंत्रालय ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों को एक एडवाइजरी जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए।

उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता बरती जा रही है। बताया जा रहा इस साल उत्तराखंड में चार करोड़ से अधिक कांवड़ यात्री पहुंचेगे। बता दें कि सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को है। उत्तर भारत से कांवड़ यात्रा के लिए बड़े संख्या में शिव भक्त निकलते हैं।

ये भी पढ़ें 

मानसून ​​की​ देरी से​ अगला सप्ताह हो सकता है चुनौतीपूर्ण : सीएम योगी

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा भाषण 1 घंटा 15 मिनट 13 सेकेंड तक सुना!: CM शिंदे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,319फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें