32 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियातीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात सरकार अस्थिर करने मिले थे कांग्रेस से पैसे  

तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात सरकार अस्थिर करने मिले थे कांग्रेस से पैसे  

गुजरात सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल की एक रिपोर्ट में दावा

Google News Follow

तीस्ता सीतलवाड़ के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। गुजरात सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल की एक रिपोर्ट में दावा किया है कि 2002 में गुजरात में गोधरा ट्रेन जलाये जाने के बाद तीस्ता और एक कांग्रेस ने तत्कालीन सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिश रची थी। शुक्रवार को गुजरात की पुलिस ने तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका का विरोध करते हुए यह दावा किया।

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि तीस्ता ने गोधरा ट्रेन जलाये जाने के बाद साजिश रची थी। जिसमें तीस्ता और कांग्रेस नेता राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए गुजरात की निर्वाचित सरकार को बर्खास्त करने और अस्थिर करने का प्लान बनाया था।रिपोर्ट में कहा गया है कि इतना ही नहीं साजिशकर्ताओं द्वारा निर्दोष लोगों को गलत तरीके से फंसाने का भी प्रयास किया गया।

जिसके लिए राजनीतिक दल से अवैध वित्तीय लेनदेन भी किया गया। रिपोर्ट में एक गवाह के बयानों का हवाला देते हुए एसआईटी ने कहा कि यह साजिश दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के इशारे पर रची गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि अहमद पटेल के कहने पर तीस्ता सीतलवाड़ को 2002 में गोधरा कांड के बाद 30 लाख रुपये दिए गए थे। बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को 2002 के गुजरात दंगों के मामले में फर्जी सबूत बनाने के आरोप में पूर्व पुलिस महानिदेशक आरबी श्रीकुमार सहित गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र:​ ​प्रलंबित मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को​ CM ने दी​ मंजूरी​​​

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा भाषण 1 घंटा 15 मिनट 13 सेकेंड तक सुना!: CM शिंदे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें