28.1 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियालुलु मॉल के बाहर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लिए गए हिरासत...

लुलु मॉल के बाहर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लिए गए हिरासत में  

Google News Follow
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल के बाहर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने और विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान भगवा झंडे लहराते हुए हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाये। जबड़ी संख्या में पुलिस तैनात किये गए थे। प्रदर्शन करने वाले हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

एक दिन पहले ही लुलु मॉल में चार लोगों द्वारा सुंदर कांड का पाठ करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अखिल भारत हिंदू महासभा एक वायरल वीडियो होने के बाद यह विरोध प्रदर्शन कर रही है।  इस वीडियो में कुछ लोग मॉल में नमाज पढ़ते देखे गए थे। इस वीडियो के वायरल होने पर कई हिन्दू संगठनों इसका विरोध दर्ज कराया था। संगठन ने शुक्रवार को मॉल के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से अनुमति मांगी थी, लेकिन उनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने पहले कहा कि लोगों ने लुलु मॉल में नमाज पढ़ीं है।  यह वीडियो साबित करता है कि मॉल में सरकारी आदेशों का उल्लंघन किया गया। सरकार ने निर्देश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं अदा की जा सकती है।” बावजूद इसके ऐसा हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लुलु मॉल के प्रतिनिधियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें 

 

मुफ्त की रेवड़ी बांटने वालों से रहें सावधान, विकास में ‘बहुत है बाधक’

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट,पुलिस ड्रोन से रख रही नजर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें