29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियामुफ्त की रेवड़ी बांटने वालों से रहें सावधान, विकास में 'बहुत है...

मुफ्त की रेवड़ी बांटने वालों से रहें सावधान, विकास में ‘बहुत है बाधक’

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना

Google News Follow

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में मुफ्त रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने की संस्कृति लाने का प्रयास किया जा रहा है। पीएम मोदी ने लोगों को ‘रेवड़ी संस्कृति’ से सावधान रहने की भी सलाह दी। इसके तहत मुफ्त उपहारों का वादा करके वोट बटोरते हैं। साथ ही पीएम ने कहा कि यह देश के विकास में ‘बहुत खतरनाक’ हो सकता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह रेवड़ी संस्कृति देश के विकास के लिए बहुत खतरनाक है। रेवड़ी संस्कृति वाले लोग आपके लिए कभी भी नए एक्सप्रेसवे, नए हवाई अड्डे या रक्षा गलियारे नहीं बनाएंगे। हमें मिलकर इस सोच को हराना है, देश की राजनीति से रेवड़ी संस्कृति को हटाना है।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसके उन्होंने एक सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोई निर्णय लेती है और नीतियां लाती है, तो वह देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए होता है। अगर देश में जो कुछ नुकसान होता है तो इससे देश का विकास प्रभावित होता है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने यूपी में बहुत काम किया है। वाराणसी में  काशी विश्वनाथ धाम का सुंदरीकरण हमारी ही सरकार ने किया। गोरखपुर में एम्स का शिलान्यास हमारी सरकार ने किया और उसका लोकार्पण भी हमारी सरकार द्वारा ही किया गया। उन्होंने कहा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का काम अगले साल फरवरी में पूरा होना था, लेकिन यह काम सात -आठ माह पहले हो गया।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले यूपी में मात्र 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब इनकी संख्या 35 से ज्यादा हो गई है। इतना ही नहीं 14 नए मेडिकल कॉलेजों का काम हो रहा है। मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों के समय में यूपी में हर साल 50  किलोमीटर औसतन रेलवे लाइन का दोहरीकरण होता था,लेकिन अब यह 200 किलो मीटर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह यूपी की डबल इंजन की सरकार राज्य का आधुनिककारण कर रही है। वह अच्छे-अच्छे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट,पुलिस ड्रोन से रख रही नजर

BMC में BJP का महापौर बनने से खत्म होगा भ्रष्टाचारः राजहंस सिंह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें