24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामानूपुर शर्मा की हत्या का बनाया था प्लान, बीएसएफ ने धरदबोचा

नूपुर शर्मा की हत्या का बनाया था प्लान, बीएसएफ ने धरदबोचा

पाकिस्तान ​अधिकृत​​ पंजाब मंडी बहाव बीन ​का​​ रहने वाले रिजवान अशरफ के बारे में कई ​सनसनीखेज​ खुलासे किये​ गए है​। अशरफ के भारत में घुसने के पीछे की मंशा नूपुर शर्मा की हत्या करना था।

Google News Follow

मोहम्मद साहब पर विवादित बयान देने के बाद भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या करने के प्लान का एक बड़ा खुलासा हुआ है। नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए पाकिस्तान से एक घुसपैठिया भारत पहुंचा था, जिसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया है। सेना के अनुसार गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक की पहचान रिजवान अशरफ के रूप में की गयी है|

​​बता दें कि ​रिजवान​ हिंदूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट से देश की सीमा में घुसने की ​फ़िराक​​ कर रहा था। ​वही, ​पाकिस्तान ​अधिकृत​​ पंजाब मंडी बहाव बीन ​का​​ रहने वाले रिजवान अशरफ के बारे में कई ​सनसनीखेज​ खुलासे किये​ गए है​। अशरफ के भारत में घुसने के पीछे की मंशा नूपुर शर्मा की हत्या करना था।

बीएसएफ की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह घुसपैठिया ​भाजपा​​ की ​पूर्व​ व निलंबित प्रवक्ता ​नूपुर शर्मा की हत्या करना चाहता था। मोहम्मद साहब को लेकर नूपुर शर्मा द्वारा दिये गये बयान को लेकर वह इस वारदात को अंजाम देना चाहता था। पूछताछ में पता चला है कि उसने भारत में घुसने के बाद अजमेर दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद नूपुर शर्मा की हत्या का प्लान बनाया था।

​यह भी पढ़ें-

​मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर को ​सीबीआई ने ​​दिल्ली में की पूछताछ ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें