33 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026
होमदेश दुनियाडंपर की चपेट में आने से छह कावंड़ियों की मौत​ , CM...

डंपर की चपेट में आने से छह कावंड़ियों की मौत​ , CM योगी ने जताया शोक ​

मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है| मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में ​सड़क दुर्घटना में ​एक डंपर की चपेट में आने से ​छह कावंड़ियों की मौत और एक अन्य की हालत गंभीर बतायी जा रही है|आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजी) राजीव कृष्ण ने बताया कि मध्य प्रदेश में ग्वालियर के कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर वापस जा रहा था|​पुलिस ने उक्त मामले में ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है| ​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में सड़क हादसे में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है| मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है| मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं|

गौरतलब है कि शुक्रवार-शनिवार की रात्रि​ तक़रीबन 2.15 बजे के आसपास ​​सादाबाद थाना क्षेत्र में डंपर ने कांवड़ियों को कुचल दिया, जिसमें सात कांवड़िए घायल हो गए | उन्होंने बताया कि छह कांवड़ियों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल है| एडीजी ने कहा कि कार्रवाई पूरी की जा रही है और कांवड़ियों को ग्वालियर भेजने का इंतजाम किया जा रहा है| इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है|

यह भी पढ़ें-

माहौल खराब करने का प्रयास, कांवड़ खंडित करने का आरोप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,116फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें