29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनिया​ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक

​ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक

चोपड़ा शुरूआती दौर में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन अपने चौथे दौर में वापसी करते हुए भारत के लिए पदक पक्का किया|

Google News Follow
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जेवलिन थ्रो में रजत पदक अपने नाम किया|चोपड़ा शुरूआती दौर में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन अपने चौथे दौर में वापसी करते हुए भारत के लिए पदक पक्का किया|

नीरज का पहला दौर फाउल रहा और दूसरे और तीसरे दौर में उनका जेवलिन क्रम से 82.39 और 86.37 मीटर का ही फासला तय कर पाया। नीरज के पास इसके बाद मात्र दो अवसर ही बचे थे, जिसमें उन्हें अपने उम्दा खेल का परिचय देते हुए चौथे दौर में नीरज के जेवलिन ने 88.13 मीटर का फासला तय किया और यहां से भारत का मेडल लगभग पक्का हो गया था।

नीरज चोपड़ा का पांचवां दौर फाउल रहा और उनके प्रतिद्वंद्वी एंडरसन पीटर्स ने जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने अपने आखिरी अवसर पर 90.54 मीटर दूर जेवलिन फेंका था। भारत की ओर से यह मात्र दूसरा वर्ल्ड एथलेटिक्स मेडल है। 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश: अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ हिन्दू समुदाय का मोर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें