31 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाबांग्लादेश: अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ हिन्दू समुदाय का मोर्चा

बांग्लादेश: अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ हिन्दू समुदाय का मोर्चा

Google News Follow

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और उनसे जुड़े संगठनों ने शुक्रवार को हिन्दु समुदाय पर हो रहे हमले, हिंदू शिक्षकों की हत्या और हिंदू महिलाओं के बलात्कार के खिलाफ चटगांव में एक विरोध प्रदर्शन किया। इस समुदाय ने एक विरोध रैली भी निकाली। बताया जा रहा है सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद बंग्लादेश में जुमे की नमाज के बाद एक भीड़ हिन्दुओं के ऊपर हमला किया।

बांग्लादेश की समाचार एजेंसी हिंदू संगबाद ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा कि नरैल सहपारा में हिंदु समुदाय के साथ हुई बर्बरता के विरोध में शाहबाग और देश भर में विभिन्न हिंदू संगठनों  प्रदर्शन किया गया। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले की वजह एक फेसबुक पोस्ट है। रिपोर्ट में कहा कि इस्लाम को बदनाम करने वाली पोस्ट के बाद हिन्दुओं पर हमले किये गए। बताया जा रहा है कि नरेल के लोहागड़ा के सहपार इलाके में 15 जुलाई को अल्पसंख्यकों के घरों में कुछ कट्टरपंथियों आग लगा दी गई थी। यह घटना जुमे की नमाज के बाद हुई। रिपोर्ट में कहा कि जुमे के बाद भीड़ ने हिन्दुओं के घरों में आग लगाना शुरू किया था।

भीड़ की ओर से कहा गया कि एक 18 वर्षीय युवक ने फेसबुक पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कहा गया है कि पोस्ट 18 वर्षीय छात्र आकाश साहा ने किया था। वहीं, इससे पहले, बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी। जबकि, बांग्लादेश राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गृह मंत्रालय को इस हमलों की जांच करने को कहा है।

ये भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी से जुदा हुए ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल यादव के रास्ते 

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, पवन खेड़ा को भेजेंगी क़ानूनी नोटिस    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें