31 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियासमाजवादी पार्टी से जुदा हुए ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल यादव के रास्ते 

समाजवादी पार्टी से जुदा हुए ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल यादव के रास्ते 

Google News Follow

आखिरकार, सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी का ‘तलाक’ हो ही गया। शनिवार को समाजवादी पार्टी ने एक पत्र जारी कर कहा है कि ओम प्रकाश राजभर को जहां सम्मान मिलता है वहां जा सकते हैं। समाजवादी पार्टी के पत्र के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने तलाक दे दिया है। वह स्वीकार है। जिसका आने वाले समय में जवाब दिया जाएगा।

 

बता दें कि पिछले कुछ समय से ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। दोनों पार्टियों ने 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ा था। लेकिन कुछ समय से दोनों पार्टियों में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा था। लगातार राजभर के हमले से अजीज आकर समाजवादी पार्टी एक पत्र जारी कर कहा कि ओम प्रकाश राजभर को  जहां सम्मान मिलता है वहां जा सकते हैं।

जिसके जवाब में ओम प्रकाश राजभर ने भी कहा कि समाजवादी पार्टी ने तलाक दे दिया है। हम इसे स्वीकार करते है, समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने एनडीए की  उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया था। वहीं,  कहा जा चढ़ा है कि समाजवादी पार्टी ने इस पत्र के माध्यम से शिवपाल यादव को यह संदेश दिया है कि वे अपना अलग रास्ता चुन सकते हैं।

क्योंकि शिवपाल यादव ने एक बार अपने  बयान में कहा था कि उन्हें समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है। अब शिवपाल का भी इस पत्र पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि मै पहले से ही स्वतंत्र था ,लेकिन आज समाजवादी पार्टी द्वारा जारी पत्र से औपचारिक स्वतंत्रता मिल गई। जिसके धन्यवाद।
ये भी पढ़ें

उद्धव के घिरने की बारी: फोन टैपिंग मामले की जांच CBI को सौंपने की तैयारी

दिल्ली हाई कोर्ट: नाबालिग से संबंध, कानून की नजर में अपराध ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें