32 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियास्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, पवन खेड़ा को भेजेंगी क़ानूनी नोटिस ...

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, पवन खेड़ा को भेजेंगी क़ानूनी नोटिस    

कांग्रेस द्वारा आरोप लगाए जाने पर, कहा, मेरी बेटी छात्रा है ,बार नहीं चलाती है

Google News Follow

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमलावर हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी पर कांग्रेस द्वारा गोवा में झूठा बार चलाये जाने का आरोप लगाए जाने पर  कांग्रेस नेताओं को क़ानूनी नोटिस भेजने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कॉलेज में पढ़ाई करती है, बार नहीं चलाती है।

बता दें कि, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की बेटी बार चलाती है। स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा को क़ानूनी नोटिस भेजेगी। साथ ही कांग्रेस महिला अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा को भी क़ानूनी नोटिस भेजेंगी।

ईरानी ने आगे कहा कि अधेड़ उम्र के दो पुरुषों ने एक 18 साल के लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है। उन्होंने कहा कि उस लड़की का दोष बस इतना है कि उसकी मां 2014 और 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि जिस 18 साल की लड़की का कांग्रेस के प्रवक्ता ने इज्जत की धज्जियां उड़ा रहे हैं, उसकी मां राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है।

गौरतलब है कि, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि स्मृता ईरानी की बेटी गोवा में बार चलाती है। उन्होंने कहा कि  उनकी मां जिस पार्टी से जुडी हुई है उसके आधार पर उनके बच्चे संस्कारी होने चाहिए। लेकिन वह गोवा में बार चला रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह लाइसेंस 13 महीने पहले मरे एक व्यक्ति के नाम पर बार का लाइसेंस हासिल किया है। इसे  तुलसी संस्कारी बार या सोल सिली बार कहा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि गोवा में एक व्यक्ति के नाम पर एक ही लाइसेंस मिलता है लेकिन दो लाइसेंस हैं।

ये भी पढ़ें  

डंपर की चपेट में आने से छह कावंड़ियों की मौत​ , CM योगी ने जताया शोक ​

उद्धव के घिरने की बारी: फोन टैपिंग मामले की जांच CBI को सौंपने की तैयारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें