29 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर नासिक में समर्थकों ने जेसीबी से बरसाया फूल ...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर नासिक में समर्थकों ने जेसीबी से बरसाया फूल   

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नासिक दौरे के दौरान जोरदार स्वागत किया है। शुक्रवार देर रात पहुंचे मुख्यमंत्री का शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूल बरसाए। उन्होंने पाथर्डी फटा में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां बारिश की वजह से हुए नुकसान का सामना करने वाले किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि इस संबंध में शनिवार को अधिकारियों की बैठक में होगी ,जिसमें इस संबंध पर निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे पहली बार नासिक पहुंचे थे। जहां उनके समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पाथर्डी फाटा में आयोजित समारोह में सीएम शिंदे ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना की सरकार आम आदमी की सरकार है। उन्होंने कहा कि नासिक के त्र्यंबक समेत सभी तीर्थ स्थलों को पढ़रपुर तीर्थ स्थल के सामान विकसित किया जाएगा।

इस दौरान सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि नासिक में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए भी विशेष योजना बना रहे हैं। साथ ही नासिक के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। इस दौरान बीजेपी और सीएम शिंदे के समर्थकों ने जेसीबी से उनके ऊपर फूल बरसाए। हालांकि, कहा जा रहा था कि  इस कार्यक्रम में शिवसेना के नेता शामिल नहीं होंगे , बावजूद इसके बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए थे। जिसमें हेमंत गोडसे, सुहास कांडे, पूर्व विधायक काशीनाथ मंगल जैसे दिग्गज नेता मौके पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

​ ​​​​राज्यपाल के बयान से शिंदे समूह आक्रामक है ​करेगा केंद्र से शिकायत 

​HC ने ​रद्द किया ​मराठा समुदाय का ​”​ईडब्ल्यूएस​”​ आरक्षण ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,246फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें