30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमबिजनेसअरबपतियों की सूची में बड़ा बदलाव: बेजोस की कुर्सी छीन सकते हैं...

अरबपतियों की सूची में बड़ा बदलाव: बेजोस की कुर्सी छीन सकते हैं कारोबारी अडानी  

Google News Follow
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर में बड़ा उलटफेर हुआ है। दुनियाभर के टॉप टेन अरबपतियों की सम्पत्ति में जबदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। मीडिय रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क  एक ही दिन में 4.8 अरब डॉलर की कमाई की जबकि जेफ़ बेजोस ने 5.3 अरब डॉलर की कमाई किया। इस बीच अरबपतियों की सम्पत्ति में कमी भी दर्ज की गई जिससे यह अनुमान  अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी जेफ़ बेजोस को पछाड़कर उनकी नंबर तीन की कुर्सी पर कब्ज़ा कर सकते हैं।
वहीं, लैरी पेज की नेटवर्थ में 2.3 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। इसी तरह सर्गी ब्रिन की संपत्ति में 2.2 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। अरबपतियों की सम्पत्ति में हुई बढ़ोत्तरी के बाद फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लैरी एलिशनन ने बिलगेट्स को पछाड़ दिया है। उन्होंने 107.6 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बिलगेट्स को टक्कर देते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गए। जबकि इस सूची में केवल दो ही अरबपति है, जिनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर से कम है। इनमें सर्गी ब्रिन और भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी हैं।
बिल गेट्स के बाद अब अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ़ बेजोस की भी कुर्सी खतरे में पड़ गई है। जेफ़ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में गिने जाते थे। लेकिन वर्तमान में भारत के उद्योगपति गौतम अडानी उनकी नंबर तीन की कुर्सी की ओर अग्रसर हैं। इसी तरह अडानी की सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब वह जेफ़ बेजोस की को पछाड़ देंगे।  इस साल अडानी की सम्पत्ति में भारी  उछाल देखने को मिला है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि अडानी जल्द ही सम्पति के मामले में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर व्यक्ति बन जायेंगे।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार इस साल गौतम अडानी की सम्पत्ति में बड़ा उछाल हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी की नेटवर्थ में 50 अरब डॉलर के आसपास बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अडानी टॉपटेन अरबपति ऐसे कारोबारी हैं जिनकी इस साल सम्पत्ति में बड़े पैमाने पर इजाफा हुआ है। जबकि अमेजन के पूर्व सीईओ बेजोस की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अडानी कुछ महीनों में जेफ़ बेजोस को पछाड़ सकते हैं। हालांकि दुनिया भर के अन्य कारोबारियों की भी सम्पत्ति में भारी कमी देखने को मिला है। इसमें बिल गेट्स जिनकी सम्पत्ति में 20.4, एलन मस्क 3.40, लैरी पेज 21 अरब डॉलर, जबकि जेफ़ बेजोस की सम्पत्ति में 28.9 अरब डॉलर की कमी हुई है। इस आधार पर भारतीय कारोबारी अडानी का पलड़ा भारी लग रहा है।
ये भी पढ़ें 

2017 के वार्ड परिसीमन के आधार पर होगा बीएमसी चुनाव

उद्धव ने शिवसेना प्रवक्ताओं से कहा, भाषा की शालीनता बनाए रखें  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें