30.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमराजनीतिPM मोदी और ममता बनर्जी के मुलाक़ात के क्या हैं मायने, विपक्ष में...

PM मोदी और ममता बनर्जी के मुलाक़ात के क्या हैं मायने, विपक्ष में हलचल तेज

दिल्ली दौरे को 'सेटिंग' से जोड़ कर देख रहे हैं राजनीतिक दल 

Google News Follow

ममता बनर्जी शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाक़ात करेंगी। उनके दौरे से विपक्षी दलों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ‘सेटिंग’ के लिये दिल्ली आई हैं। गौरतलब है कि ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी धन शोधन के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गए हैं। बताया जा रहा है कि ममता दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे अपने सांसदों से मुलाक़ात करेंगी और नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगी। हालांकि , विपक्ष इसके कई मायने भी निकाल रहा है। वहीं, राहुल गांधी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

 

वहीं, बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी गैर कांग्रेसी नेताओं से मुलाक़ात करेंगी।  इस दौरान वे राजनीति मसलों पर चर्चा कर सकती हैं। हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि क्या ममता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाक़ात करेंगी या नहीं, क्योंकि उपराष्ट्रपति पद  की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा को बनाये जाने से ममता बनर्जी नाराज हैं। उन्होंने और उनकी पार्टी टीएमसी ने उपराष्ट्रपति के किसी भी उम्मीदवार को समर्थन नहीं देने का ऐलान किया है।
दूसरी ओर ममता के दिल्ली दौरे को लेकर बंगाल कांग्रेस नेता रित्जू घोषाल ने सवाल उठाये हैं।  उन्होंने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी का यह दौरा एक तरह से ‘मैच फिक्सिंग’ है।

 

ममता बनर्जी 2016 से ऐसा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी  से केवल दो बार ही ईडी ने पूछताछ की है, जबकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी  को प्रतिदिन परेशान करती है। वहीं सीपीआई (एम) के बंगाल सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि  ममता बनर्जी की पीएम के साथ बैठक मैच फिक्सिंग के अलावा कुछ नहीं हैं। यह सबकुछ सैलून साल से चल रहा  है। उन्होंने कहा कि, बताया जा रहा ममता राज्यों की मांग को लेकर पीएम से मुलाक़ात  करेंगी लेकिन अधिकारी इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं ऐसा क्यों ? उनका कहना है कि ममता बनर्जी जनता को बेवकूफ़ बना रही हैं।

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी से ममता बनर्जी शाम लगभग 4.30 बजे मिलेंगी। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि ममता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शाम छह बजे मुलाक़ात करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में ममता बनर्जी विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन दिया था।

ये भी पढ़ें          

15 अगस्त के पहले हो सकता है शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार

उत्तर भारतीय संघ में डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी लाइब्रेरी का उद्घाटन  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें