29 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिडीसीएम देवेंद्र फडणवीस को मिले दो सरकारी बंगले

डीसीएम देवेंद्र फडणवीस को मिले दो सरकारी बंगले

‘सागर’ के अलावा ‘मेघदूत’ भी आवंटित

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मलबार हिल स्थित सरकारी बंगला वर्षा आवंटित किया गया है। वर्षा बंगला मुख्यमंत्री का आधिकारिक सरकारी आवास होगा। जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सागर और मेघदूत दो बंगले आवंटित किए गए हैं। शुक्रवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

 

इसके अनुसार महाविकास आघाड़ी सरकार में विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में फडणवीस को सागर बंगला आवंटित किया था। अब उप मुख्यमंत्री फडणवीस को सागर बंगला दोबारा आवंटित किया गया है। उपमुख्यमंत्री के कार्यालय के कामकाज की व्यापकता को देखते हुए उन्हें पड़ोस का मेघदूत बंगला भी उपलब्ध कराया गया है। वैसे आमतौर पर उपमुख्यमंत्री को देवगिरी बंगला दिया जाता है। पर इस बार नई सरकार बनने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार को देवगिरी बंगला दे दिया गया है।

 

सागर बंगले में कामकाज की असुविधा को देखते हुए उपमुख्यमंत्री को एक और बंगला (मेघदूत) उपलब्ध कराया गया है। इसके पहले महाविकास आघाड़ी सरकार में मेघदूत बंगले में राज्य के तत्कालीन सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री अशोक चव्हाण रहते थे।

ये भी पढ़ें 

हर घर तिरंगा अभियान का विरोध कर देशद्रोह कर रही एनसीपी

ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को किया तलब

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,333फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें