29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमस्पोर्ट्स​​कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में भारत को ट्रिपल गोल्ड

​​कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में भारत को ट्रिपल गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 26 पदक जीते हैं इसी के साथ भारतीय टीम इस समय पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

Google News Follow
इग्लैंड के ​बर्मिंघम ​में आयोजित ​​​कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत ने कई मेडल अपने नाम कि​या​​​​ हैं​|​​पहलवान साक्षी मलिक और दीपक पुनिया ने स्वर्ण पदक जीते हैं। अंशु मलिक ने रजत और दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीता।
भारतीय महिला पहलवान ने रचा इतिहास
भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। साक्षी ने 62 किग्रा वर्ग में फ्रीस्टाइल फाइनल में कनाडा की अन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराया। साक्षी ने इससे पहले 2014 में रजत पदक और 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था।
वही, दीपक पुनिया ने पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराकर पुरुषों की 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में भारत का नौवां स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक भी जीता। दीपक ने शुरुआत में अपनी फुर्ती का अच्छा इस्तेमाल किया और पहले दौर में 2-0 की बढ़त बना ली।
उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को एक भी अंक हासिल करने का मौका नहीं दिया। हालांकि दूसरे राउंड में दोनों पहलवान एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आए। दीपक ने शुरुआती मिनट में एक अंक बनाकर मैच को 3-0 से जीत लिया। बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता है।
पदक तालिका में पांचवें स्थान पर भारतीय टीम
भारत की राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका 26 पर पहुंच गई। जिसमें नौ स्वर्ण पदक, आठ रजत पदक और नौ कांस्य पदक हैं। मीराबाई चानू, जेरेमी लाल्रिगुना, अंचिता शेवली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पैरा भारोत्तोलन), साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंजू मलिक ने रजत पदक जीते हैं।
दूसरी ओर गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरभ घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 26 पदक जीते हैं इसी के साथ भारतीय टीम इस समय पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें-

आप खाना खाते समय पीते हैं ठंडा पानी तो हो जाइये सावधान, बढ़ेगा खतरा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें