24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियामहिला से बदतमीजी करने वाला श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, गाड़ियां भी की जब्त 

महिला से बदतमीजी करने वाला श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, गाड़ियां भी की जब्त 

त्यागी पर 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था

Google News Follow

श्रीकांत त्यागी को चार दिन बाद तीन अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। मंगलवार सुबह ही श्रीकांत की पत्नी मनु त्यागी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कहा जा रहा था कि पत्नी मनु त्यागी को श्रीकांत के लोकेशन की जानकारी थी। इससे पहले मंगलवार को श्रीकांत के गाड़ियों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया था।

महिला से बदतमीजी करने वाले श्रीकांत त्यागी को चार दिन बाद तीन अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। मंगलवार सुबह ही श्रीकांत की पत्नी मनु त्यागी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कहा जा रहा था कि पत्नी मनु त्यागी को श्रीकांत के लोकेशन की जानकारी थी। इससे पहले मंगलवार को श्रीकांत के गाड़ियों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया था।

बीजेपी का नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसमें वह ओमेक्स सोसाइटी की महिला के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहा है। इसी अभद्रता के चलते श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और  उसकी  तलाश शुरू हुई। फरार श्रीकांत त्यागी का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा उनके रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों से लगातार पूछताछ की गई। श्रीकांत खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने ही करीबी के घर छिपा हुआ था। पुलिस कमिश्नर अलोक पाण्डेय ने श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। कमिश्नर ने कहा कि जल्द ही श्रीकांत को मेरठ से नोएडा लाया जाएगा। नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौज और धक्कामुक्की करने वाले श्रीकांत त्यागी पर महिलाओं का आरोप था कि श्रीकांत ने सत्ता की अकड़ दिखाते हुए पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का प्रयास किया। उसने महिलाओं के साथ बदतमीजी भी की। जिसके बाद अन्य महिलाओं ने भी विरोध जताया था। इसके बाद श्रीकांत ने महिला को धमकाते हुए कहा, ‘तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके विवाद बढ़ता गया और मंगलवार को फरार श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें 

मन मुताबिक़ फैसले नहीं आने पर सुको पर बरसे सिब्बल, कहा-यहां भी उम्मीद नहीं

CWG 2022: आखिर दिन भारत का धमाल, कुल 61 मेडल जीते  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें