31 C
Mumbai
Wednesday, September 30, 2026
होमदेश दुनिया​सोनिया गांधी दो माह में दूसरी बार हुई कोरोना पॉजिटिव  ​

​सोनिया गांधी दो माह में दूसरी बार हुई कोरोना पॉजिटिव  ​

रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है, जहां कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है|

Google News Follow

Related

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी एक फिर कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुई है| पार्टी के प्रवक्ता और सांसद जयराम रमेश की ओर से ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गयी| रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है, जहां कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है| कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी|
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की कोरोना जांच की गयी, जिसमें पॉजिटिव आया हुआ है| उसके बाद से उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है| सोनिया गांधी के पॉजिटिव होने के बाद उनको जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कांग्रेस नेता द्वारा की गयी| उन्होंने कांग्रेस के अधिकृत ट्विटर हैंडिल से ट्वीट कर यह जानकारी दी है|

​बता दें कि सोनिया गांधी को जून में कोरोना संक्रमित हुई थी| उस समय ईडी की ओर से छानबीन व पूछताछ के लिए समय मांगा गया था| मनी लॉड्रिंग मामले में पहले से ही सोनिया गांधी की जांच शुरू है| पिछली बार कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था|
​बता दें कि पिछले समय में कांग्रेस के कई नेता कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसमें पवन खेड़ा, सांसद अभिषेक मनु सिंघवी, राज्य सभा विरोधी पक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आदि कोरोना सक्रमण से ग्रसित हुए थे| वही कांग्रेस की सचिव प्रियंका गांधी इस सप्ताह कोरोना संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है|
यह भी पढ़ें-

खंडाला घाट में रेलवे ​ट्रैक पर भूस्खलन, कई ट्रेने हुई बिलंब   ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,172फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें