24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबिजनेसमुकेश अंबानी से आगे निकलेंगे राधाकिशन दमानी? 

मुकेश अंबानी से आगे निकलेंगे राधाकिशन दमानी? 

डी-मार्ट के फाउंडर ने नए स्टोर्स खोलेंगे  

Google News Follow

 मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल को टक्कर देने के लिए डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने नए स्टोर्स खोलने का प्लान बनाया है। इसके साथ ही दमानी के डी मार्ट के स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 5 गुना होगी। उन्होंने अपने इस प्लान पर काम करना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि देशभर में अभी डी  मार्ट के 284 स्टोर्स हैं, जिसे बढ़ाकर 1500 करने का फैसला किया गया है। इस हिसाब से 1216 नए स्टोर्स खोलने की प्लानिंग कंपनी कर रही है। इस बात की जानकारी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (डी -मार्ट) के सीईओ नेविल नोरोन्हा ने दी है। हालांकि नए स्टोर्स को खोलने के लिए कितना भुगतान किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी है।

मुंबई स्थित ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, एवेन्यू सुपरमार्ट्स मार्च 2024 तक 135 डी-मार्ट स्टोर्स बना कर सकती है। डी मार्ट के के नए स्टोर्स खुलने पर रिलायंस रिटेल के बिजनेस पर काफी फर्क पड़ सकता है। बता दें कि रिलायंस रिटेल के अभी 12,711 स्टोर्स हैं।

दाल से लेकर तेल तक, कम भाव में रासन का सामान खरीदने के लिए लोगों की पहली पसंद डी-मार्ट बन गया है। इसकी शुरुआत 2002 में मुंबई के पवई इलाके से हुई थी, यहां डी-मार्ट का पहला स्टोर खुला था। 1999 में दमानी ने नई मुंबई के नेरूल में ‘अपना बाजार’ की एक कंपनी की शुरुआत की थी, पर उन्हें यह प्रोजेक्ट जमा नहीं था। सफलता की कहानी गढ़ने वाली इस कंपनी को एक सफल निवेशक दमानी ने बनाया, जिन्हें शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला भी अपना गुरु मानते थे। सफेद कपड़े की पसंद के चलते कई लोग इन्हें ‘मिस्टर व्हाइट एंड व्हाइट’ नाम से भी बुलाते हैं।

ये भी पढ़ें 

घट गए पीएनजी और सीएनजी के दाम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें