25 C
Mumbai
Wednesday, December 10, 2025
होमधर्म संस्कृतिमहाराष्ट्र में लड़कियों के धर्म परिवर्तन के लिए बनाया रेट कार्ड

महाराष्ट्र में लड़कियों के धर्म परिवर्तन के लिए बनाया रेट कार्ड

देवेंद्र फडणवीस ने कहा इस मामले में अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई

Google News Follow

Related

बीजेपी नेता ने नितेश राणे ने आरोप लगाया हैं कि हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए मुस्लिम युवकों को सहायता दी गई है। उन्होंने दावा कि हिन्दू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया गया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि धर्म आधारित लड़कियों के लिए रेट कार्ड भी जारी किया गया है। उन्होंने विधानसभा इसकी जानकारी देते हुए धर्म परिवर्तन पर कठोर कानून बनाने की मांग की।

गौरतलब है कि अहमदनगर में एक नाबालिग लड़की को प्रताड़ित कर धर्म परिवर्तन किया गया। नितेश राणे यह मुद्दा विधानसभा में उठाया। राणे के सवालों का जवाब देते हुए  देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में सबंन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

नितेश राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन गंभीर मुद्दा है। अहमदनगर के श्रीरामपुर में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन किया गया। इतना ही नहीं उसे प्रताड़ित भी किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने बाद गिरफ्तार नहीं किया गया। उसे स्थानीय जेल में रखा गया ,उसे सेंट्रल नहीं भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी पैसे लेन देन कर युवक को मदद पहुंचाई। इतना उसे घर का खाना भी दिया जा रहा है। जो महाराष्ट्र के लिए गंभीर मुद्दा है।

नितेश राणे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में कई स्थानों पर नाबालिग लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाया जा रहा है। और इसमें सहयोग करने वाले युवकों को पैसे समेत कई अन्य  मदद की जा रही है। उन्होने कहा कि धर्म परिवर्तन के लिए रेट कार्ड बनाया गया है। साथ युवकों को बाइक और अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। सिख लड़कियों के लिए सात लाख, पंजाबी हिन्दू लड़कियों के लिए छह लाख, गुजराती ब्राह्मण लड़कियों के लिए भी छह लाख. ब्राह्मण लड़की के लिए पांच लाख, क्षत्रिय लड़की के लिए चार लाख रेट रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन कर नाबालिग लड़कियों का जीवन बर्बाद किया जा रहा है।
वहीं ,इस संबंध में गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इमरान युसूफ कुरैशी ने नाबालिग लड़की से तीन साल तक बलात्कार किया।इस संबंध में बार बार शिकायत किये जाने के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया। उसे निलंबित किया गया है।
ये भी पढ़ें        

कोविड के दौरान सीआरजेड जोन में यह कैसा घोटाला ?- भातखलकर

मुश्किल में हैं संजय राउत के पार्टनर सुजीत पाटकर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,695फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें