27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमक्राईमनामाशिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी के करीबी को सीबीआई ने किया...

शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी के करीबी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

बंगाली फिल्मों अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी के फ़्लैट से 50 करोड़ कैश हुआ था बरामद

Google News Follow

Related

सीबीआई ने शनिवार को बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी को गिरफ्तार किया। आरोपी को बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया गया। बता दें कि वेस्ट बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी और उसकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है। फ़िलहाल दोनों जेल में हैं। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जबकि धन शोधन के मामले में ईडी भी जुड़ गई है।

ईडी ने हाल ही में ममता बनर्जी के सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दो फ़्लैट पर छापेमारी की जहां से 50 करोड़ से अधिक कैश बरामद किया गया था। पहली बार जब ईडी ने मुखर्जी के आवास पर छापा मारा तो वहां पर एक कमरे में 2000 की नोटों का ढेर लगा हुआ था। इसके आलावा सोना चांदी और विदेशी करेंसी भी बरामद की गई थी। वही एक अन्य आवास पर छापा मारा गया तो वहां भी करोडो के कैश बरामद किया गया।

इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भूचाल आ गया। जबकि इस मामले के गर्माने पर ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को पार्टी से निकाल दिया। हालांकि, चटर्जी अपने बचाव में कहा था कि यह पैसा उनका नहीं है। जबकि उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी ने कहा था यह सभी पैसे चटर्जी के हैं।

ये भी पढ़ें

हिंदुओं का अपमान करनेवालों को फिल्म ‘हिन्दुत्व’ का करार जवाब

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें