30 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमक्राईमनामाकोलकाता पुलिस ने बड़े साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

कोलकाता पुलिस ने बड़े साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

उन्होंने एक काल्पनिक पार्सल मामले में फंसाने की धमकी दी और जाली दस्तावेज दिखाकर गिरफ्तारी का डर दिखाया।

Google News Follow

Related

कोलकाता पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो अवैध सिम बॉक्स सिस्टम के जरिए सीबीआई अधिकारियों का रूप धरकर लोगों को ठग रहा था। इस रैकेट ने ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी की है।

5 अक्टूबर 2025 से पहले आरोपी व्यक्तियों ने परनाश्री निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर बिधान घोष दस्तीदार को फोन कर सीबीआई अधिकारी होने का झूठा दावा किया। उन्होंने एक काल्पनिक पार्सल मामले में फंसाने की धमकी दी और जाली दस्तावेज दिखाकर गिरफ्तारी का डर दिखाया।

डर के मारे पीड़ित ने 3.01 करोड़ रुपए का लेन-देन कर दिया। यह धोखाधड़ी, जबरन वसूली और आईटी एक्ट की धारा 66सी/66डी और बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं (61(2), 204, 308, 319(2), 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2)) के तहत दर्ज मामला है।

जांच में दो बीएसएनएल नंबरों से आए कॉल का तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिसमें सिम बॉक्स सेटअप की मौजूदगी सामने आई। मुख्य आरोपी अबीर शेख उर्फ मोनिरुल इस्लाम साजिब को 15 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। उसके बयान पर अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र के पटवारी बागान में छापेमारी की गई।

परिसर संख्या 12/4/डी, पटवारी बागान लेन, कोलकाता में एक पूरी तरह कार्यरत किम बॉक्स सिस्टम बरामद हुआ। वहां से 12 सिम बॉक्स उपकरण, 2000 से अधिक सिम कार्ड, कई मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और राउटर जब्त किए गए। इस दौरान कोलकाता निवासी मो. अमजद (38 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया।

17 मार्च 2026 को अबीर शेख के जब्त लैपटॉप का फॉरेंसिक विश्लेषण होने पर उत्तर 24 परगना के अशोकनगर, मानिकतला क्षेत्र में छापा मारा गया। यहां से अर्पण सिकदर (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। कार्टन बॉक्स में छिपाकर रखे गए 6 चालू सिम बॉक्स, उनमें लगे 130 एक्टिव बीएसएनएल सिम कार्ड, 3 मोबाइल फोन, 4 राउटर, थिन क्लाइंट और अन्य सामान बरामद हुए।

सिम बॉक्स एक अवैध टेलीकॉम डिवाइस है, जिसमें कई सिम कार्ड लगाकर अंतरराष्ट्रीय वीओआईपी कॉल को स्थानीय जीएसएम कॉल में बदल दिया जाता है। इससे कॉल सस्ती पड़ती है और कॉल का असली स्रोत (ज्यादातर विदेश) छिप जाता है।

विदेशी कॉल सेंटर से काम करने वाले ठग भारतीय एजेंसियों का रूप धरकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाते हैं। इससे टेलीकॉम कंपनियों को राजस्व का भारी नुकसान होता है और आम नागरिक ठगे जाते हैं।

कोलकाता पुलिस ने बताया कि जांच जारी है। क्रिप्टो लेन-देन, कूरियर लिंक, सिम आपूर्ति श्रृंखला और अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पूरे देश में ऐसे जुड़े मामलों की जांच भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

चैत्र नवरात्री विशेष : इस ‘तुलसी’ के चढ़ाने से नाराज नहीं अति प्रसन्न होती हैं भगवती

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,176फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें