31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी को निःसंदेह पसंद करता हूँ: दीपक पारेख

पीएम मोदी को निःसंदेह पसंद करता हूँ: दीपक पारेख

अभ्युदयवात्सल्यम पत्रिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दीपक पारेख ने रखी बेबाक राय

Google News Follow

अभ्युदय वात्सल्यम’ द्वारा होटल ताजमहल पैलेस, मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सशक्त भारत : देश के विकास की गौरवगाथा” नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन आदित्य बिड़ला सेंटर फॉर कम्युनिटी इनिशिएटिव्स एंड रूरल डेवलपमेंट की चेयरपर्सन राजश्री बिड़ला, गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नादिर गोदरेज, एचडीएफसी ग्रुप के चेयरमैन दीपक पारेख, शैलेश हरिभक्ति एंड एसोसिएट्स के चेयरमैन सीए शैलेश हरिभक्ति तथा अभ्युदय वात्सल्यम के संस्थापक सम्पादक कृपाशंकर तिवारी द्वारा किया गया। यह कॉफी टेबल बुक भारत की 75 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित है जिसमें देश के कई सुप्रसिद्ध उद्योगपतियों, आर्थिक नीति – निर्माताओं और विचारकों ने लेख लिखे हैं। कार्यक्रम को राजश्री बिड़ला ने बतौर मुख्य अतिथि तथा नादिर गोदरेज एवं दीपक पारेख ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर, सम्बोधित किया।

इस मौके पर अभ्युदय वात्सल्यम के एडिटर इन चीफ आलोक रंजन तिवारी ने दीपक पारेख के साथ फ़ायरसाइड चैट में इकॉनमी, मुंबई से लगाव, भविष्य के मौके, युवाओं का देश में बढ़ रहा भरोसा तमाम मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान पारीख ने कहा कि भारत ने पिछले 75 सालों में जितनी प्रगति की है, उससे कहीं ज्यादा अगले 25 सालों में कर सकता है। मैं देश की इकॉनमी को लेकर इतना आशांवित कभी नहीं था, जितना आज हूँ। कार्यक्रम की रोचकता तब बढ़ गई जब ‘अभ्युदय वात्सल्यम’ के प्रधान सम्पादक आलोक रंजन तिवारी ने एचडीएफसी ग्रुप के चेयरमैन और देश के सुप्रसिद्ध बैंकर दीपक पारेख से एक सवाल किया कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में से आप किसे पसंद करते हैं। इस प्रश्न के जवाब में दीपक पारेख ने कहा – ‘नरेंद्र मोदी’। बातचीत के दौरान दीपक पारेख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ़ की और कहा कि उन्हें एक या दो टर्म और मिलना चाहिए। पारेख ने मुंबई से अपने लगाव को जाहिर करते हुए कहा कि मैं मुंबई के अलावा कहीं और नहीं रह सकता।

कार्यक्रम में राजश्री बिड़ला को एक्सेम्पलरी फिलॉन्थ्रोपिस्ट ऑफ द नेशन अवार्ड, नादिर गोदरेज को एक्सेम्पलरी इंडस्ट्रियलिस्ट ऑफ द नेशन अवार्ड और दीपक पारेख को लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवार्ड से सीए शैलेश हरिभक्ति और अभ्युदय वात्सल्यम के संस्थापक संपादक कृपाशंकर तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। अभ्युदय वात्सल्यम के प्रधान सम्पादक 25 वर्षीय आलोक रंजन तिवारी ने अपने सम्बोधन में समावेशी विकास पर जोर दिया। आलोक ने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही हम डिजिटल मीडिया में प्रवेश करेंगे। जहां ईएसजी (एनवायरनमेंटल, सोशल और गवरनेंस), इंफ्रास्ट्रक्चर, सोशल कल्चर समेत तमाम अहम मुद्दों पर नई टेक्नोलॉजी के जरिए एक्सपर्ट्स की मदद से बेहतरीन कंटेंट पाठकों को मिल सकेगा।

कार्यक्रम में सेबी एवं एलआईसी के पूर्व चेयरमैन जी. एन, बाजपेयी, फाइजर इंडिया, नेरोलैक पेंट्स और बीएएसएफ लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप शाह, स्टार यूनियन दाई-इचि लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अभय तिवारी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी – सीईओ एच. के. अग्रवाल, प्रभुदास लीलाधर ग्रुप की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अमीषा वोरा और उद्योग, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, साहित्य एवं मीडिया जगत के नामचीन लोगों ने शिरकत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए शैलेश हरिभक्ति ने की और उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में विकसित भारत की परिकल्पना व्यक्त की।गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नादिर गोदरेज ने भारत की 75 वर्षों की यात्रा पर आधारित काव्य पाठ भी किया।

अभ्युदय वात्सल्यम न्यूज़ मैगजीन द्वारा इस कार्यक्रम में इंडिया@100 विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन भी किया गया जिसमें अलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के चेयरमैन शशि किरण शेट्टी, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ नवनीत मुनोट, भारतपे के को-फाउंडर शाश्वत नकरानी और शिलपुत्सी इंडिया की सीईओ पूर्वी सेठ ने हिस्सा लिया। पैनल डिस्कशन को ज़ी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने मॉडरेट किया।

ये भी पढ़ें

गणेश उत्सव में बप्पा की इन कहानियों को अपने बच्चों को सुनाएं, मिलती है प्रेरणा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें