29 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिमहाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार जल्द    

महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार जल्द    

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने राज्य मंत्रिमंडल के जल्द विस्तार किए जाने की उम्मीद जताई

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

राज्य के वनमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को कहा कि कैबिनेट में मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार ‘‘जल्द’’ किए जाने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में 30 जून को शपथ ग्रहण करने वाले एकनाथ शिंदे ने पहली बार नौ अगस्त को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। उस समय उन्होंने 18 नए मंत्रियों को अपनी मंत्री परिषद में शामिल किया था।

शिवसेना के बागी गुट और भारतीय जनता पार्टी के नौ-नौ सदस्यों को इसमें जगह दी गयी, जिसके बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या दो से बढ़कर 20 हो गई। मुनगंटीवार ने अपने गृह जिले चंद्रपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाल में सरकार बनाई और मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री समेत 20 मंत्रियों को शामिल किया। नियमानुसार महाराष्ट्र में 43 मंत्री हो सकते हैं। राज्य सरकार में 23 और मंत्री हो सकते हैं। मुनगंटीवार ने कहा कि पिछली सरकार में 33 मंत्री थे। मुनगंटीवार ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार के मामले पर चर्चा करेंगे। नए विधायकों को आम जनता की सेवा करने का मौका मिल सकता है और मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द होने की उम्मीद है।’’

ये भी पढ़ें 

पीएम मोदी को निःसंदेह पसंद करता हूँ: दीपक पारेख

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,246फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें