29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियाबीजेपी से निकाले गए नेता नवीन जिंदल को 'सर से तन जुदा'...

बीजेपी से निकाले गए नेता नवीन जिंदल को ‘सर से तन जुदा’ की धमकी  

इस मामले में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी को भी लपेटा 

Google News Follow

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान की टिप्पणी करने के बाद पार्टी से निकाले गए नवीन जिंदल को एक बार फिर सर से तन जुदा करने की धमकी मिली है। नवीन जिंदल को यह धमकी  तलब दी गई जब उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जय श्री राम लिखा। इसके बाद एक यूजर ने लिखा सर तन से जुदा। इसके बाद जिंदल ने ट्वीट के जरिये ही दिल्ली पुलिस से इस संबंध में शिकायत की है। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी को भी लपेट लिया है।

नवीन जिंदल ने ट्ववीट का स्कीनशाट शेयर करते हुए लिखा है कि एक तरफ जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। दूसरी तरफ, अपने चमचों के जरिये हिन्दुओं को सर से तन जुदा की धमकी दिलवा रहे हैं। ये भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। बता दें कि जिंदल को जिस ट्वीटर हैंडल से धमकी आई है उसमें @IMNQUASMI009 लिखा हुआ है। जिंदल ने अपने पोस्ट को सीपी दिल्ली को भी टैग किया है।

बता दें इससे पहले भी जिन्दल को जान से मारने की धमकी मिलती रही है। इसके बाद से नूपुर  शर्मा और नवीन जिंदल को दिल्ली पुलिस सुरक्षा दी हुई है। अभी दोनों कई महीनें से भूमिगत हैं।वहीं, एक दिन पहले भी गाजियाबाद के डॉक्टर अरविंद वत्स अकेला को भी सर से तन जुदा की धमकी मिली थी। अकेला को उन्हें हिन्दू संगठन जुड़ने और हिन्दू संगठन के लिए काम करने पर यह धमकी दी गई। उन्होंने बताया था कि धमकी देने वालों से उन्होंने पांच मिनट बात की थी। इससे पहले राजस्थान में कन्हैया लाल कुमार और महाराष्ट्र के अमरावती  में उमेश कोल्हे को नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें 

कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल 

हिन्दी है हम, हिन्दी हम अपनाएंगे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें