28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल 

कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बड़ा झटका 

Google News Follow
कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 11 विधायक में से आठ ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में यह टूट ऐसे समय हुई है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। गोवा विधानसभा में अब केवल कांग्रेस के तीन ही विधायक बचे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बड़ा झटका लगा है। गोवा में कांग्रेस के 11 विधायकों में से आठ विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने वालों में  केदार नाइक संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई और रुडोल्फ फर्नांडिस भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में हैं। इस तरह देखा जाए तो गोवा के चालीस सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के केवल तीन ही विधायक बचे हैं। बताया जा रहा है कि गोवा के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कांग्रेस के केवल तीन ही विधायक बचे हों। कहा जा रहा है कि बीजेपी बमन शामिल होने से पहले कांग्रेस नेता गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाक़ात किये थे।
माना जा रहा है कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी के के हाई कमान नेताओं से बैठक कर ही कांग्रेस छोड़ने का प्लान बनाया। वहीं जबकि कांग्रेस नेता पार्टी की हालत सुधारने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। जो 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। हालांकि यह यात्रा शुरू से ही विवादों में घिर हुई है। कभी राहुल गाँधी के टी शर्ट को लेकर तो कभी विवादित पादरी से मुलाक़ात करने को लेकर। वर्तमान में कांग्रेस ने ट्वीटर पर एकपोस्ट की थी जिसमें आरएसएस की हाफ पैंट को जलता हुआ दिखाया गया है। जिसको लेकर बीजेपी और आरएसएस ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।
ये भी पढ़ें 

हिन्दी है हम, हिन्दी हम अपनाएंगे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें