28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमबिजनेसफ्री बिजली पर CM केजरीवाल का यूटर्न, अब मांगने पर ही मिलेगी...

फ्री बिजली पर CM केजरीवाल का यूटर्न, अब मांगने पर ही मिलेगी सब्सिडी 

शिक्षकों के वेतन में कटौती से बैकफुट पर आई दिल्ली सरकार 

Google News Follow
 दिल्ली में शिक्षकों की वेतन में कटौती के बाद से केजरीवाल की किरकिरी होने से लगता है कि दिल्ली सरकार ने सबक ले लिया है। दिल्ली सरकार न निर्णय लिया है कि दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी उसी को मिलेगी जो इसकी मांग करेंगे। यह एक तरह से केजरीवाल का मुफ्त की बिजली योजना से यू टर्न लेना हो सकता है। मुफ्त में रेवड़ी बांटने के आरोप और दिल्ली में शिक्षकों के वेतन में कटौती से दिल्ली सरकार बैक फुट पर आ गई है। उस पर चारो ओर से हमले हो रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग हैं जो फ्री में बिजली नहीं लेना चाहते।ऐसे अब बिजली पर सब्सिडी उन्हीं को मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां बिजली बहुत कटती थी। जिसमें हमने सुधार किया और अब बिजली चौबीस घंटे आती है। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में बहुत भ्रष्टाचार होता था जिसे हमने रोका और पैसे बचाये जिसका उपयोग हमने लोगों को सुविधाएं देने में की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 58 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 30 लोगों के बिजली जीरो आता है जबकि 17 लाख के आधे आते हैं। अब हम उन्हें ही सब्सिडी देगें जो मांगेंगे।अब यह सुविधा 1 अक्टूबर से लागू हो जायेगी।

ये भी पढ़ें       

बीजेपी से निकाले गए नेता नवीन जिंदल को ‘सर से तन जुदा’ की धमकी  

कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें