24 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमक्राईमनामाचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड: ब्लैकमेलिंग एंगल सामने आया   

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड: ब्लैकमेलिंग एंगल सामने आया   

 आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया  

Google News Follow
पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहाते हुए लड़कियों की क्लिप्स बनाने के आरोप में तीन लोग को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले में आरोपी लड़की के वकील ने कहा है कि छात्रा को एक युवक ब्लैकमेल कर रहा था। तीनों आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। वहीं, तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
वीडियो लीक मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को खरार कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले के खुलासे होने के बाद सबसे पहले पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार किया।उसके बाद पूछताछ के बाद छात्रा के बताये अनुसार शिमला उसके बॉयफ्रेंड सन्नी मेहता को गिरफ्तार किया गया।जबकि एक अन्य 31 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं  सोमवार को पुलिस की समझाइश पर छात्रों ने आंदोलन वापस ले लिया था।
फिलहाल, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को छह दिन यानी 24 सितम्बर तक बंद कर दिया गया है। इस घटना के बाद हॉस्टल छोड़कर छात्र अपने घर जा रहे हैं। कई खबरों में कहा गया था कि लड़कियों के पहनावे पर रोक लगा दी गई है जबकि ऐसा किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया हैं। इसके अलावा,छात्रों की मांग पर इस मामले में दस सदस्यीय छात्रों की एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति को इस केस जुड़े हर अपडेट की जानकारी दी जाएगी।
वहीं, इस मामले में पंजाब की प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय  एसआईटी कमिटी का गठन किया है। इस कमेटी में केवल महिलाएं ही सदस्य हैं। पंजाब पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कमेटी इस मामले की गहन जांच करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पाए गए किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें   

ईरान में अमिनी की मौत पर बवाल: बाल काटकर हिजाब जला रही महिलाएं  

संजय राउत ​की ​न्यायिक हिरासत ​​14 दिनों के लिए और ब​ढ़ी​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें