27 C
Mumbai
Sunday, December 7, 2025
होमक्राईमनामाईरान में हिजाब विवाद: महिला की मौत पर देश में बवाल, ​5...

ईरान में हिजाब विवाद: महिला की मौत पर देश में बवाल, ​5 लोगों की मौत

इस बीच ईरान की महिला प्रदर्शनकारियों ने बाल कटाए और हिजाब जलाए| महिलाएं पर्दे में रहने के कठोर नियम का विरोध कर रही हैं|ईरान की न्यायपालिका ने महिला की मौत की जांच शुरू कर दी है|

Google News Follow

Related

ईरान में इन दिनों हिजाब विवाद में पुलिस हिरासत के दौरान महिला की मौत के बाद देश भर में जगह-जगह ईरानी नागरिकों में हिजाब के खिलाफ आक्रोश बढ़ता दिखाई दे रहा है| देश के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जा रहा है| कई जगहों पर यह प्रदर्शन हिंसक होते जा रहा है| इस बीच दीवानदारेह शहर में उग्र प्रदर्शन व हिंसक घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गयी| हिजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन ईरान के कूर्द क्षेत्र देखने को मिला है|

​गौरतलब है कि ईरान के कुर्द क्षेत्र में ​8 से 10 करोड़ कूर्द रहते हैं|  महसा की मौत के बाद सबसे ज्यादा उग्र व हिंसक प्रदर्शन इसी क्षेत्र में हुआ, जहां ​सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं​| सैनिकों को गोली से अब तक 5 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी| सड़क पर सैनिकों के मार्च के बाद भी इन क्षेत्रों में हिजाब के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है|

इस बीच ईरान की महिला प्रदर्शनकारियों ने बाल कटाए और हिजाब जलाए| महिलाएं पर्दे में रहने के कठोर नियम का विरोध कर रही हैं|ईरान की न्यायपालिका ने महिला की मौत की जांच शुरू कर दी है|

​बात दें कि ​22 साल की महसा अमीनी​ अपने परिवार के साथ तेहरान घूमने गई हुई थी| हिजाब नहीं पहनने के कारण 13 सितंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया| पुलिस गिरफ्तारी के तीन बाद उसकी मौत हो गयी| प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महसा अमिनी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस बैन में ले गयी और उसे गंभीर रूप से पीटा गया, जिसके कारण बाद में उसकी मौत हो गयी|
​जबकि पुलिस कि ​अमीनी की मौत हार्टफेल​ होने के कारण हुई| ​महसा अमीनी की मौत ने ईरान में मानवाधिकार और महिलाओं की आज़ादी के मुद्दे को एक बार फिर​ तूल पकड़ा है|​ ​​​​वैसे भी पहले से ही हिजाब को लेकर ​दुनिया भर में​​ हो रही आलोचना झेल​ रही ईरान सरकार भी मामले को​ गंभीरता ​​से रही ​है|​ ​​हिजाब विवाद और पुलिस हिरासत में मौत के बाद ​राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने गृह मंत्रालय को महसा अमीनी की मौत की जांच के आदेश दे दिए हैं|​ ​
 
यह भी पढ़ें-

​बॉम्बे​ हाईकोर्ट का आदेश:​ नारायण राणे के बंगले पर लगा बुलडोजर​ ​? ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,707फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें