30 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाभीषण दुर्घटना: झील में ट्रैक्टर के पलटने से दस की मौत​, 37...

भीषण दुर्घटना: झील में ट्रैक्टर के पलटने से दस की मौत​, 37 घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग सीतापुर से आए थे और लड़के की ​मन्नत​​ लिए उनाई देवी मंदिर जाना चाहते थे। इटौंजा झील के पास चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर व ट्राली झील में पलट गई।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण ​ ​क्षेत्र ​ में एक भयानक हादसा हुआ | सीतापुर से उनाई देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई।​ और ​ 37 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है|​ ​

इसके अलावा कुछ और लोगों के झील में डूबने की भी आशंका जताई जा रही है|​​ इनकी तलाश के लिए ​​एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है। यह घटना आज (सोमवार) सुबह की है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग सीतापुर से आए थे और लड़के की मन्नत​​ लिए उनाई देवी मंदिर जाना चाहते थे। इटौंजा झील के पास चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर व ट्राली झील में पलट गई। सभी झील में गिर पड़े। ट्राली के नीचे दबने से उनमें से दस की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि 37 अन्य घायल हो गए, स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया|​​ एस​​डीआरएफ के अधिकारियों के मुताबिक अभी भी झील में तलाशी अभियान जारी है और आशंका जताई जा रही है कि झील में एक से दो और लोगों​ के डूबने की आशंका है​ ​|​ ​

यह भी पढ़ें-

रूस के स्कूल में फायरिंग: बच्चों सहित 13 की मौत, हमलावर ने की आत्महत्या

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,340फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें