28.6 C
Mumbai
Wednesday, July 15, 2026
होमक्राईमनामारूस के स्कूल में फायरिंग: बच्चों सहित 13 की मौत, हमलावर ने...

रूस के स्कूल में फायरिंग: बच्चों सहित 13 की मौत, हमलावर ने की आत्महत्या

रूस की जांच एजेंसी के अनुसार इस गोलीबारी की घटना में  ​दो स्कूल सुरक्षा गार्ड, दो शिक्षक और पांच ​बच्चों​ की हमले में मौत हो गयी​|​ ​​वही​, एजेंसी ने इस बात ​कि ​पुष्टि की है कि ​हमलावर ने ​स्वयं गोली मारकर ​आत्महत्या की है।​​

Google News Follow

Related

रूस के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई और 21 लोगों के घायल होने की घटना प्रकाश में आयी है। मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल हैं। यह फायरिंग इज़ास्क शहर में हुई थी। एएफपी की रिपोर्ट है कि हमलावर ने गोली मारने के बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

रूस की जांच एजेंसी के अनुसार इस गोलीबारी की घटना में  ​दो स्कूल सुरक्षा गार्ड, दो शिक्षक और पांच बच्चों​ की हमले में मौत हो गयी|​ ​वही​, एजेंसी ने इस बात ​कि ​पुष्टि की है कि ​हमलावर ने ​स्वयं गोली मारकर ​आत्महत्या की है।​​

जांच अधिकारियों के मुताबिक, ”हमलावर ने काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी जिस पर नाजी चिन्ह लगा हुआ था। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। इसकी पहचान की जा रही है।” रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हमले में 20 लोग घायल हुए हैं। हमले में कुछ बच्चे भी घायल हुए हैं। रेस्क्यू और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई है।

​यह भी पढ़ें-​

संतोष बांगड़ पर हमला: कांग्रेस ने बताया इसे जनता के गुस्से का प्रकोप !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,071फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें