27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियामहिला पा​य​​लटों ने​ ​भारत-चीन सीमा पर SU-30 विमान का किया अभ्यास

महिला पा​य​​लटों ने​ ​भारत-चीन सीमा पर SU-30 विमान का किया अभ्यास

सुखोई​ ​-30 लड़ाकू विमानों को भारत-चीन सीमा के पास तेजपुर में ​लगाया​​ ​गया है​|​ चीन और भारत के ​बीच​ बढ़ते विवाद के ​मद्देनजर​​ इन विमानों को ​अत्याधुनिक​​ हथियारों से ​सुसज्जित​ ​किया गया है​|​ ​

Google News Follow

भारत ने चीन की ​सीमा​ के करीब असम में ​सुखोई​​-30 लड़ाकू विमान का ​जमकर​ अभ्यास किया|​इस अभ्यास से भारत-चीन ​सीमा​​ पर भारत के हौसले ​बुलंद हैं|​ सुखोई-30 लड़ाकू विमान का ​रिहर्सल​ ​महिला पायलटों ने किया​|​​फ्लाइट लेफ्टिनेंट तेजस्वी और श्रेय वायपेयी ​समेत​​ 5 पायलटों ने लड़ाकू विमान से ​अपनी​ हुंकार भरी| वही,तेजस्वी ने असम के तेजपुर ​से​ फॉर्वर्ड एयर बेस से ​अपनी ​उड़ान भरी​|​ ​

तेजस्वी भारत की एक ​इकलौती​​ महिला पायलट हैं​,​ जो ​सुखोई​​-30 ​लड़ाकू ​विमान की हथियार ​सिस्टम​​ को ​संचालित​ कर सकती​ हैं​|​​ ​लड़ाकू ​विमान की उड़ान भरने के बाद तेजस्वी ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में हमारे ​जिगरबाज​ पायलट ​दुश्मन के ​किसी भी ​नापाक​ मंसूबे ​का ​मुंहतोड़​ जबाव ​देने को तैयार हैं​|​​ ​वही, एयरफोर्स में ​इससे पहले भी जांबाज महिला​ओं ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया​​ है​|​

https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/assam_su.JPG

लेफ्टिनेंट साक्षी बाजपेयी ने कहा कि ​युद्ध के दौरान उड़ान अनुभव एकदम अलग होता है| वही बाजपेयी ने कहा की भारतीय वायुसेना अपनी सीमा की सुरक्षा और चुनौतियों का सामना अच्छी तरह से जानती है| हमें ट्रेनिंग पीरियड में सीख दी जाती है| बता​ दें कि सुखोई​ ​-30 लड़ाकू विमानों को भारत-चीन सीमा के पास तेजपुर में ​लगाया​​ ​गया है​|​ चीन और भारत के ​बीच​ बढ़ते विवाद के ​मद्देनजर​​ इन विमानों को ​अत्याधुनिक​​ हथियारों से ​सुसज्जित​ ​किया गया है​|​ ​

​सुखोई​​-30 ​भारतीय​​ एयरफोर्स का सबसे ​अहम​​ लड़ाकू विमान है​|​​ यह ​लड़ाकू​ विमान​ रूस​​ के सैन्य विमान निर्माता सुखोई और भारत के हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड की ​सहयोग​ ​से​  निर्माण किया गया है​|​​ ​इस​ लड़ाकू विमान​ का वजन 17,700 किलोग्राम, लंबाई 21.935 मीटर है और इसकी रफ्तार 2120 ​किलोमीटर​ प्रति घंटा की​ है​|​ ​गौरतलब​ है कि चीन ​की​ विस्तारवादी के नीति और​ ​सीमा​​ विवाद के ​कारण​ ​भारत अपनी ​एक इंच ​जमीन​ की​ रक्षा के लिए कटिबद्ध​ है​|​​ ​यही​ कारण​ भारत ने चीन की सीमा के नजदीक ​सुखोई​ ​-30 ​लड़ाकू विमान की तैनाती की है| ​

 यह भी पढ़ें-

रतन टाटा को मिली सबसे ज्यादा खुशी, वीडियो हुआ वायरल​ ​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें