30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेत्री आशा पारेख दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से होंगी सम्मानित .

अभिनेत्री आशा पारेख दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से होंगी सम्मानित .

केंद्रीय सूचना मंत्रालय ने अभिनय का सर्वोच्च सम्मान देने का किया ऐलान

Google News Follow
केंद्रीय सूचना मंत्रालय ने दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को मंगलवार को अभिनय का सर्वोच्च सम्मान से दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया। केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह घोषणा की। बता दें कि भारतीय सिनेमा का दादा साहेब फाल्के पुरस्कारसबसे बड़ा सम्मान है। भारतीय सिनेमा में अभिनेत्री आशा पारेख का बड़ा योगदान है।
2020 क़े लिए दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए इस सम्मान की घोषणा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख क़ो दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पाने वाली आशा पारेख 52वीं शख्सियत हैं। आशा भोसले हेमामालिनी, उदित नारायण, पूनम ढिल्लो और टीएस नाग भरण की सदस्यता वाली दादा साहेब फाल्के समिति ने इस पुरस्कार क़ो आशा पारेख क़ो देने का निर्णय लिया है।
आशा पारेख कई भाषाओं में काम कर चुकी है। जिसमें पंजाबी,गुजरती और कन्नड़ जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया।उन्हें 1992 पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।वे 1998से लेकर 2001तक केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 30 सितंबर को होगा।

ये भी पढ़े

तुषार कालिया ने जीता ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का खिताब

रतन टाटा को मिली सबसे ज्यादा खुशी, वीडियो हुआ वायरल​ ​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें