29 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनियाभारत के पर्यटन स्थल जो ऐतिहासिकता से जोड़ते है

भारत के पर्यटन स्थल जो ऐतिहासिकता से जोड़ते है

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची

Google News Follow

Related

देश दुनिया में कई सारे पर्यटन स्थल है जिसकी जानकारी लोगों को नहीं हैं। दुनियाभर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतें, विश्व धरोहरें, दार्शनिक स्थलों, धार्मिक और प्राकृतिक जगहों के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जाती है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले। पर्यटन का शौक रखने वाले लोगों को अपने देश की ऐसी जगहों के बारे में पता होना चाहिए, जो विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय है। विदेशी पर्यटक हर साल भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को देखने के लिए यहाँ आते हैं। हालांकि अगर आप भी ऐसे पर्यटन स्थल पर घूमना पसंद करते है तो अपनी पर्यटन सूची में भारत की इन सबसे प्रसिद्ध जगहों को जरूर शामिल करें। चलिए जानते है भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में।  

कथा और आस्था का शहर वाराणसी- भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल वाराणसी धर्म और अध्यात्म का केंद्र स्थल है। वाराणसी को काशी या बनारस के नाम से भी जानते हैं। भले ही हिंदू धर्म में काशी का महत्व अहम है लेकिन विदेशियों के बीच भी यह जगह काफी लोकप्रिय है। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। यहां की हर गली में मंदिर देखने मिलती हैं। इस कारण काशी को ‘मंदिरों का शहर’ भी कहते हैं। विदेशों से लोग यहां मुक्ति और मोक्ष के लिए आते हैं 

आगरा ताजमहल का शहर- दुनिया के सात अजूबों में शामिल भारत के ताजमहल को यूनेस्को ने अपनी धरोहरों में भी जगह दी है। ताजमहल को देखने के लिए भारतीयों के साथ ही साथ दुनियाभर से लोग आते हैं। ताजमहल की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर है। सफेद संगमरमर से बना यह नायाब महल विदेशियों को काफी आकर्षित करता है। ताजमहल के अलावा आगरा में पर्यटकों को ताज म्यूजियम, इतिमद-उद-दौला, अकबर का मकबरा और आगरा का लाल किला भी घूमने के लिए मशहूर हैं। 

योग की राजधानी ऋषिकेश- उत्तराखंड का ऋषिकेश ध्यान और योग के लिए सारी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां हर मौसम में पर्यटक आते हैं। सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक ऋषिकेश आते हैं। यहां ध्यान और आध्यात्म के कई विकल्प मिलते हैं। ऋषिकेश का राम झूला और लक्ष्मण झूला काफी प्रसिद्ध है, जिसको के लिए देखने दूर दराज से लोग आते हैं। 

देश की फन कैपिटल गोवा- विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा भारतीय शहर गोवा है। यहाँ लोग मस्ती करने और छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। सुबह की शुरुआत पानी के खेलों से कीजिए, फिर शाम को ढलते सूरज को देखते हुए इसे कैमरे में कैद कीजिए, और रात को क्लब में पैर थिरकाते हुए बिताइए। आपको एक ही दिन में विभिन्न प्रकार के लुत्फ़ उठाने का मौका मिलेगा । आप यहाँ चर्च अथवा मंदिर में जाकर मन को कुछ पल की शांति प्रदान कर सकते हैं। 

जयपुर (गुलाबी शहर)- राजस्थान शहर भी विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस शहर की स्थापना १७२८ में आंबेर के महाराजा जयसिंह द्वितीय ने की थी। देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यात्री यहाँ घूमने आते हैं जो जयपुर जरूर देखना चाहते हैं। जयपुर का हवा महल, अंबर पैलेस, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लेक पैलेस और जयगढ़ किला घूमकर विदेशी पर्यटक भारत के इतिहास और संस्कृति के अद्भुत संगम को एक ही जगह पर महसूस कर पाते हैं। 

भारत के इन पर्यटक स्थलों का लुत्फ आप भी जरूर उठाए और भारत की सांस्कृतिक धरोहर और विरासत का प्रचार-प्रसार करे। छुट्टी में भारत देश के इन पर्यटक स्थलों का आनंद जरूर लें। पूर्वी भारत में पर्यटन स्थल की कोई कमी नहीं है। भारत के दर्शनीय स्थल अपनी छाप हर व्यक्ति के दिल में छोड़ जाते हैं फिर चाहे वो बाहरी देशों से ही क्यों ना आया होभारत ने अपनी संस्कृति को अभी भी बाँधे रखा है  

ये भी देखें  

महिला पा​य​​लटों ने​ ​भारत-चीन सीमा पर SU-30 विमान का किया अभ्यास

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें