32 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी दिखाएंगे 'मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस' को हरी झंडी

PM मोदी दिखाएंगे ‘मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी

लगभग 400 वातानुकूलित 'वंदे भारत' ट्रेन बनाई जाएंगी। ये कोच जीपीएस आधारित ऑडियो विजुअल यात्री सूचना प्रणाली से लैस होंगे। प्रत्येक वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 वातानुकूलित डिब्बे होंगे। एक ट्रेन की यात्री क्षमता 1 हजार 128 है।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर, 2022 को ‘मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अगले तीन साल में 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी।
​वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने 15 अगस्त 2021 को 75 शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की बात कही थी| तब से रेलवे विभाग इस पर तेजी से काम कर रहा है। रेलवे इस परियोजना को 15 अगस्त 2023 तक लागू करने की योजना बना रहा है।

मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वे 29 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न आधारभूत संरचना और विकास संबंधी परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे और कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे|
​चेन्नई में रेलवे फैक्ट्री में वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच बनाए जा रहे हैं। लगभग 400 वातानुकूलित ‘वंदे भारत’ ट्रेन बनाई जाएंगी। ये कोच जीपीएस आधारित ऑडियो विजुअल यात्री सूचना प्रणाली से लैस होंगे। प्रत्येक वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 वातानुकूलित डिब्बे होंगे। एक ट्रेन की यात्री क्षमता 1 हजार 128 है।
यह भी पढ़ें-

NIA की ​ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,175 गिरफ्तार​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,969फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें