27.2 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमराजनीतिCM गहलोत की कुर्सी हिली, राजस्थान में दो दिन में सीएम पर...

CM गहलोत की कुर्सी हिली, राजस्थान में दो दिन में सीएम पर होगा फैसला  

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा 

Google News Follow

राजस्थान के सीएम का दो दिन में फैसला हो जाएगा। यह कहना है कांग्रेस के ही एक नेता का। उन्होंने इस संबंध की जानकारी गुरुवार को दी। इससे पहले दो घंटे तक सोनिया गांधी और अशोक गहलोत की बैठक हुई। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे अध्यक्ष पद की दौड़ से हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालत को देखते हुए मैंने यह निर्णय लिया है।

राजस्थान की राजनीति में चल रहे घटनाक्रम में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि  दो दिन में राजस्थान मुख्यमंत्री का निर्णय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही तमाम गतिरोध को देखते हुए सोनिया गांधी इस पर फैसला लेंगी। इससे पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात दो घंटे तक चली ,जिसमें कहा जा रहा कि रविवार को हुए घटना के बारे में उन्होंने सोनिया गांधी से माफ़ी मांगी। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी की नाराजगी को गहलोत अपनी बातों से दूर नहीं कर पाए।

जब गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर निकले तो पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह निर्णय उन्होंने वर्तमान में चल रहे घटनाक्रम को लेकर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पचास साल से सम्मान मिल रहा है।  हमेशा मुझ पर विश्वास किया गया। पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारियां सौंपी उसे मैंने पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया।
ये भी पढ़ें 

 

​अशोक गहलोत अध्यक्ष​ ​पद की दौड़ ​​​से बाहर​​, सोनिया गांधी की माफी​ !​

“मेरे जैसा भिखारी कुछ नहीं कर सकता ” – भगत सिंह कोश्यारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें