30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदशहरा रैली से पहले ही भिड़े शिंदे-ठाकरे गुट के कार्यकर्ता 

दशहरा रैली से पहले ही भिड़े शिंदे-ठाकरे गुट के कार्यकर्ता 

Google News Follow
महाराष्ट्र में बुधवार को दशहरा के अवसर पर होने वाली रैली को लेकर घमासान जारी है। बताया जा रहा है रैली में शामिल आ रहे उद्धव गुट के शिवसैनिक और शिंदे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह मामला नासिक आगरा हाईवे का है। जहां दोनों गुट बात विवाद शुरू हो गया। कहा जा रहा है कि शिवसैनिकों ने शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। पिटाई करने में महिलाएं शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि शिंदे गुट ने एक बस को ओवरटेक किया। जिसमें ठाकरे गुट के कार्यकर्ता बैठे हुए थे। ये लोग नासिक से मुंबई रैली में शामिल होने आ रहे थे। आरोप में कहा गया कि शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं की ओर गंदे इशारे किये।इसके बाद महिलाओं ने बस रोककर शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों ने भीड़ जुटाने के लिए महाराष्ट्र के हर जिले से कार्यकर्ताओं को लाने को कहा है।

शिंदे गुट की जहां बीकेसी के मैदान रैली होगी। वहीं, ठाकरे गुट दादर के शिवाजी पार्क में  शक्ति प्रदर्शन करेगा। एक तरह से दोनों गुट का शक्ति प्रदर्शन ही है। इस रैली के लिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया है।
ये भी पढ़ें 

शिंदे समूह में शामिल होंगे दो विधायक और पांच सांसद?

पुणे शहर में इस वर्ष 200 मिमी अधिक बारिश की गयी दर्ज  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें