34 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमक्राईमनामाबकरी की बलि देने के दौरान 3 साल के बच्चे की मौत,...

बकरी की बलि देने के दौरान 3 साल के बच्चे की मौत, गांव में ​पसरा ​मातम

इस घटना में​ मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। ​उपचार​ के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते नन्हें मासूम की मौत हो गयी| ​इस हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल है| वही मृतक मासूम के माता-पिता का बुरा हाल होता दिखाई दिया|

Google News Follow

Related

झारखंड के गुमला जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है|​​ दुर्गा पूजा के लिए बकरे की बलि देने के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है|​​ नवमी मुहूर्त पर बकरे की बलि देने की प्रथा है। इसके​ बाद​ जब बकरी की बलि दी जा रही थी, तब बलि के हथियार का एक टुकड़ा टूटकर​ पास स्थित तीन साल के बच्चे को जा​ लगा​, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी|
 
इस घटना में​ मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार​ के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते नन्हें मासूम की मौत हो गयी| ​इस हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल है| वही मृतक मासूम के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल होता दिखाई दिया|
बता दें कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवमी के दिन दशहरे से पहले बकरे की बलि दी जाती थी। गुमला जिले के एक गांव में दुर्गा पूजा के दौरान बकरे की बलि देने का रिवाज है। इसके तहत दो बकरियों की बलि दी गई। हालांकि, तीसरे बकरे की बलि देते समय प्रयोग होने वाले हथियार का एक टुकड़ा टूटकर और पास ही खड़े दीपक उरांव के 3 साल के बच्चे को जा लगा। इसके बाद कुछ ही देर में बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है|
 
यह भी पढ़ें-

दशहरा रैली से पहले ही भिड़े शिंदे-ठाकरे गुट के कार्यकर्ता 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,526फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें